BREAKING NEWS
latest
TIMES OF MALWA
DIGITAL SERVICES
PR • MEDIA PROMOTION • SEO • NEWS COVERAGE • CGI ADS • SOCIAL MEDIA
TIMES OF MALWA
PR • SEO • CGI ADS • NEWS PROMOTION
VISIT NOW

27 अप्रैल को पूरे भारत में मनाया जाएगा शासन स्थापना दिवस,नवरत्न परिवार ने राजगढ़ सहित कई क्षेत्रों में किया किट का वितरण








 



  राजगढ़/धार। पूरे भारत में आगामी 27 अप्रैल 2026, सोमवार को प्रातः सुबह की वेला में शासन स्थापना दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर सभी समाजजनों से अपने-अपने निकटतम मंदिर एवं उपाश्रय में जाकर अनिवार्य रूप से जिन शासन ध्वज लहराने की अपील की गई है। इस आयोजन की जानकारी देते हुए नवरत्न परिवार के प्रदेश संगठन मंत्री नितिन जैन चिंटू चौहान ने बताया कि इस दिन सभी को मिलकर शासन की शोभा बढ़ानी है।

    इसी उपलक्ष्य में नवरत्न परिवार द्वारा धार जिले के कालीदेवी, सरदारपुर, अमीझरा तीर्थ,भोपावर तीर्थ,श्री आदेश्वर जी मंदिर,हेमकमल शत्रुंजय धाम,सारंगी,राणापुर और अन्य निकटतम मंदिरों एवं उपाश्रयों में विशेष किट का वितरण किया गया। राजगढ़ के राजेंद्र भवन में आयोजित कार्यक्रम में नवरत्न परिवार द्वारा किट भेंट की गई,जहाँ वीरेन्द्र जैन,अशोक भंडारी, संदीप खजांची,राकेश राजावत,अनिक सराफ,रोहन जैन सेंडी MR,सोनू भंडारी,गौरव नाना सेठ,अक्षय भंडारी,नितेश कांग्रेसा,कल्पेश जैन,हर्षित जैन,नितेश जैन फर्शी वाला और अभिषेक पारख उपस्थित थे। 

 नवरत्न परिवार ने सभी से निवेदन किया है कि 27 अप्रैल को शासन का ध्वज लहरा कर इस गौरवशाली दिवस को गरिमापूर्ण तरीके से मनाएं।
« PREV
NEXT »