BREAKING NEWS
latest



 

दिनेश गुप्ता ने World Book Day पर रचा इतिहास,नया Guinness World Records बनाने का दावा

Dinesh Gupta Guinness Record, Fastest Plug Wiring Record India, Mindset Guru India, World Book Day Achievement, Kalyan Maharashtra News, Guinness World Records India, Electrical Skill Record







 



   कल्याण, महाराष्ट्र |  विश्व पुस्तक दिवस के खास अवसर पर महाराष्ट्र के कल्याण शहर से एक प्रेरणादायक खबर सामने आई है। प्रसिद्ध ट्रेनर और मोटिवेशनल स्पीकर Dinesh Gupta (माइंडसेट गुरु) ने अपनी अद्भुत तकनीकी दक्षता और मानसिक मजबूती का प्रदर्शन करते हुए एक नया कीर्तिमान स्थापित करने का दावा किया है।

   दिनेश गुप्ता ने “सबसे तेज समय में प्लग वायर करने” की श्रेणी में शानदार प्रदर्शन करते हुए मात्र 23.43 सेकंड में एसी इलेक्ट्रिकल प्लग को पूरी तरह से वायर कर दिखाया। इस दौरान उन्होंने तार की इंसुलेशन हटाने से लेकर तारों को व्यवस्थित करने, प्लग को सुरक्षित तरीके से असेंबल करने और अंत में लैंप जलाकर उसका सफल परीक्षण करने तक की पूरी प्रक्रिया बेहद सटीकता और सुरक्षा के साथ पूरी की।

  यह उपलब्धि यूं ही नहीं मिली, बल्कि इसके पीछे वर्षों का अभ्यास, तकनीकी समझ और मजबूत माइंडसेट है। दिनेश गुप्ता का कहना है कि—
“लगातार अभ्यास, सही सोच और अनुशासित प्रयास से सबसे कठिन लक्ष्य भी हासिल किए जा सकते हैं।”

  गौरतलब है कि इससे पहले यह रिकॉर्ड यूनाइटेड किंगडम के Lee Carney के नाम दर्ज था। अब दिनेश गुप्ता ने इस रिकॉर्ड को चुनौती देते हुए नया बेंचमार्क सेट किया है।

  हालांकि, इस उपलब्धि को आधिकारिक तौर पर Guinness World Records के पास सत्यापन के लिए भेजा गया है और इसकी पुष्टि आने वाले महीनों में होने की संभावना है।

« PREV
NEXT »