BREAKING NEWS
latest
TIMES OF MALWA
DIGITAL SERVICES
PR • MEDIA PROMOTION • SEO • NEWS COVERAGE • CGI ADS • SOCIAL MEDIA
TIMES OF MALWA
PR • SEO • CGI ADS • NEWS PROMOTION
VISIT NOW

भाजपा स्थापना दिवस: राजगढ़ में कार्यकर्ताओं ने भरा हुंकार, वरिष्ठों के सम्मान के साथ गूंजा ‘सबका साथ-सबका विकास’ का संकल्प







 



 
  राजगढ़ (धार)। भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस राजगढ़ मंडल नगर द्वारा दीनदयाल परिसर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस विशेष अवसर पर राजगढ़ नगर स्थित महाराणा प्रताप राजगृहि वाटिका और पंडित दीनदयाल उपाध्याय परिसर भवन में गौरवपूर्ण कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता एकत्रित हुए।
    
   कार्यक्रम का शुभारंभ महाराणा प्रताप और पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर किया गया। इस दौरान उपस्थित वक्ताओं ने पार्टी की स्थापना से लेकर वर्तमान तक की गौरवशाली यात्रा का स्मरण किया। उन्होंने बताया कि किस प्रकार भाजपा ने राष्ट्रहित, विकास और सुशासन को सर्वोपरि रखते हुए देश को एक नई दिशा प्रदान की है। वक्ताओं ने 'सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास' के मूल मंत्र पर जोर देते हुए कार्यकर्ताओं से संगठन की मजबूती के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का आह्वान किया।
   
  इस अवसर पर राजगढ़ नगर मंडल अध्यक्ष सोहन पटेल द्वारा पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और एल्डरमैन कार्यकर्ताओं का विशेष सम्मान किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ नेताओं ने अपने विचार साझा कर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। आयोजन में प्रमुख रूप से ज्ञानेंद्र मूणत, गणेश शर्मा, प्रफुल्ल रावल, मनोज माहेश्वरी, कमल यादव, गोपाल सोनी, मुकेश कावड़िया, नरेश जैन, हेमलता मामा, डॉ. बल बहादुर सिंह, मोहन प्रजापत, अंतिम ठाकुर, आशीष वैद्य, पंकज बारोड, रमेश राजपूत, निलेश सोनी, चिंटू चौहान, पप्पू सिंह भूरिया, कन्हैयालाल कुमावत और मोती सिंह राठौड़ सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन उपस्थित जनों का मुंह मीठा कराकर किया गया। उक्त जानकारी भाजपा मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र भंडारी द्वारा साझा की गई।

« PREV
NEXT »