BREAKING NEWS
latest
TIMES OF MALWA
DIGITAL SERVICES
PR • MEDIA PROMOTION • SEO • NEWS COVERAGE • CGI ADS • SOCIAL MEDIA
TIMES OF MALWA
PR • SEO • CGI ADS • NEWS PROMOTION
VISIT NOW

स्व.राजा सेठ की स्मृति में सुपुत्रों ने भेंट किया वाटर कूलर





 



 राजगढ़/धार। नगर के सरल स्वभावी और अद्भुत व्यक्तित्व के धनी स्वर्गीय राजेश जैन (राजा सेठ) की पावन पुण्य स्मृति में उनके सुपुत्रों,लाभांश जैन एवं दीपांश जैन द्वारा जनसेवा की मिसाल पेश की गई है। जैन परिवार की ओर से राजगढ़ नगर एवं वार्ड क्रमांक 08 की जनता की सुविधा हेतु शीतल जल के लिए एक वाटर कूलर सप्रेम भेंट किया गया है।
  इस पुनीत कार्य पर वार्ड क्रमांक 08 के भाजपा पार्षद नितिन जैन (चिंटू चौहान) एवं स्थानीय नागरिकों ने लाभांश और दीपांश जैन का आभार व्यक्त किया है। पार्षद चिंटू चौहान ने कहा कि स्वर्गीय राजा सेठ हमेशा सर्वधर्म सहयोग के लिए तत्पर रहते थे और उनके सुपुत्र भी उसी सेवाभावी परंपरा को आगे बढ़ाकर परिवार का नाम गौरवान्वित कर रहे हैं। वार्डवासियों ने इस सेवा कार्य हेतु जैन परिवार को धन्यवाद ज्ञापित किया है।
« PREV
NEXT »