राजगढ़ और सरदारपुर नगर परिषद को मिले नए एल्डरमैन,शासन ने जारी की सूची









​  राजगढ़/सरदारपुर। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा नगर परिषदों में मनोनीत पार्षदों (एल्डरमैन) की घोषणा कर दी गई है। नगर परिषद राजगढ़ से प्रफुल्ल जैन,गणेशलाल शर्मा, श्रीमती हेमलता और मनोज माहेश्वरी को जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं नगर परिषद सरदारपुर से राजेन्द्र गर्ग (रज्जु), झमकलाल चौधरी,दिनेश मावी और संजय सेठिया को मनोनीत किया गया है। इन नियुक्तियों से स्थानीय कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है।