BREAKING NEWS
latest
TIMES OF MALWA
DIGITAL SERVICES
PR • MEDIA PROMOTION • SEO • NEWS COVERAGE • CGI ADS • SOCIAL MEDIA
TIMES OF MALWA
PR • SEO • CGI ADS • NEWS PROMOTION
VISIT NOW

राजगढ़ नगर मंडल की नई समिति की घोषणा, नवीन सदस्यों का स्वागत समारोह संपन्न






 



 राजगढ़ (धार) । भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल के निर्देश पर भाजपा जिला अध्यक्ष निलेश भारती की सहमति से भाजपा राजगढ़ नगर मंडल के मंडल अध्यक्ष सोहन पटेल द्वारा मंडल समिति की घोषणा की गई। उपाध्यक्ष जिसमें मोहन प्रजापत ,पंकज बारोड ,प्रवीन कटारा ,अमरसिंह चौधरी ,महेश शर्मा एवं कला कन्नू ठाकुर, महामंत्री निलेश शर्मा व प्रीतम ठाकुर को मंत्री पीडु बारिया, तोलसिंह पटेल ,हरिराम सोलंकी ,उदयसिंह भुरा, महेश राठौड , प्रीति बाला चौहान को मनोनीत किया गया। वही अरुणा धर्मेंद्र कुमावत को कोषाध्यक्ष, अंतिम ठाकुर को सह कोषाध्यक्ष, गोविंद चौधरी को कार्यालय मंत्री, घनश्याम सिंगार को सह कार्यालय मंत्री, धर्मेंद्र भंडारी को मीडिया प्रभारी, देमा भूरिया को सह मीडिया प्रभारी, आकाश झुंजे को सोशल मीडिया प्रभारी, कंवरलाल वसुनिया को सह सोशल मीडिया प्रभारी, दीपेश ठाकुर को आईटी सेल प्रभारी, हरिओम यादव को सह आईटी सेल प्रभारी, गौरव भंडारी को मन की बात प्रभारी, निर्भयसिंह निनामा को मन की बात सह प्रभारी, माया खराड़ी को व्हाट्सएप ग्रुप प्रमुख एवं हेमराज भाबर को सह व्हाट्सएप ग्रुप प्रमुख मनोनीत किया गया।

  मंडल समिति की नियुक्ति के पश्चात सभी नवनियुक्त पदाधिकारीयो का स्वागत समारोह रखा गया। जिसमें पूर्व विधायक वेलसिंह भूरिया ,पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष सुरेश तातेंड, वरिष्ठ भाजपा नेता गोपाल सोनी एवं मुकेश कावड़िया, भाजपा पार्षद रमेश राजपूत एवं पार्षद प्रतिनिधि शंभू परवार ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारीयो का माला पहनाकर स्वागत किया एवं उनको मिठाई खिलाई ।अतिथियों के उद्बोधन के पश्चात नवनियुक्त पदाधिकारीयो ने भी अपनी अपनी बात रखी ।सभी नवनियुक्त पदाधिकारीयो को सभी इष्ट मित्रों एवं शुभचिंतको ने बधाई प्रेषित की है ।उक्त जानकारी राजगढ़ नगर मंडल के मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र भंडारी ने दी ।
« PREV
NEXT »