BREAKING NEWS
latest
TIMES OF MALWA
DIGITAL SERVICES
PR • MEDIA PROMOTION • SEO • NEWS COVERAGE • CGI ADS • SOCIAL MEDIA
TIMES OF MALWA
PR • SEO • CGI ADS • NEWS PROMOTION
VISIT NOW

राजगढ़ (धार): मैन चौपाटी 'भगवा चौक' में दिखा अद्भुत नज़ारा,घूमती हुई झांकी ने मोह लिया सबका मन!





 


    राजगढ़ (धार): मध्य प्रदेश के धार जिले के राजगढ़ नगर में इस बार होली का पर्व भक्ति और आकर्षण का अनूठा संगम रहा। नगर के विभिन्न चौराहों पर होलिका दहन का पारंपरिक आयोजन किया गया, लेकिन सबकी निगाहें मेन चौपाटी स्थित 'भगवा चौक' पर टिकी रहीं।

  होलिका और भक्त प्रहलाद की लाइव झांकी भगवा चौक पर इस वर्ष होलिका और भक्त प्रहलाद की एक विशेष झांकी सजाई गई थी। इस झांकी की सबसे बड़ी खासियत इसका घूमता हुआ स्वरूप था,जो लोगों के लिए कौतूहल और श्रद्धा का विषय बना रहा। धुएं और रोशनी के बीच झिलमिलाती यह झांकी रात के अंधेरे में बेहद भव्य नजर आ रही थी।

  इस आकर्षक झांकी को देखने के लिए नगरवासियों का आना  जाना बड़ी संख्या में देखने को मिला। वही झांकी की भव्यता और इसकी अनूठी बनावट को देखते हुए लोग अपनी सेल्फी लेने से खुद को रोक नहीं पाए। 


« PREV
NEXT »