BREAKING NEWS
latest
TIMES OF MALWA
DIGITAL SERVICES
PR • MEDIA PROMOTION • SEO • NEWS COVERAGE • CGI ADS • SOCIAL MEDIA
TIMES OF MALWA
PR • SEO • CGI ADS • NEWS PROMOTION
VISIT NOW

राजगढ़ नगरी में चैत्र मास की शाश्वत ओली आराधना का भव्य आयोजन 25 मार्च से,श्री संघों ने किया आराधना में जुड़ने का आह्वान





 



   राजगढ़ (धार) । स्थानीय नगरी के जैन समाज में तपस्या और संयम का महापर्व 'चैत्र मास की शाश्वत ओली आराधना' इस वर्ष भी बड़े ही भक्तिभाव और उत्साह के साथ आयोजित की जा रही है। धर्मनगरी राजगढ़ में इस नौ दिवसीय आराधना का विधिवत प्रारंभ आगामी 25 मार्च 2026, बुधवार से होने जा रहा है। आध्यात्मिक शुद्धि के इस महापर्व की पूर्णाहुति 2 अप्रैल 2026, गुरुवार को होगी, जिसके पश्चात 3 अप्रैल 2026, शुक्रवार को तपस्वियों के पारणा का आयोजन किया जाएगा।

  इस पावन आराधना का आयोजन स्थानीय श्री नवरत्न आराधना भवन में संपन्न होगा, जहाँ प्रतिदिन समाज के श्रावक-श्राविकाएं सामूहिक रूप से नवपद जी की आराधना और धार्मिक क्रियाओं में सम्मिलित होंगे। इस पुनीत कार्य के लाभार्थी बनने का सौभाग्य केशरचंद गंभीरचंद पत्रकार परिवार एवं जवरचंद सौभाग्मलजी संघवी परिवार को प्राप्त हुआ है। लाभार्थी परिवार की ओर से सुनील कुमार संघवी एवं मनोज कुमार संघवी अपनी सेवाएं अर्पित कर रहे हैं।

  इस अवसर पर, श्री ऋषभदेव मोतीलाल जैन ट्रस्ट एवं श्री चारथूई जैन श्री संघ, राजगढ़ ने श्री त्रिस्तुतिक जैन श्री संघ से विशेष विनती की है कि वे समाज के अधिक से अधिक लोगों को इस शाश्वत ओली आराधना से जुड़ने के लिए प्रेरित करें। सभी श्री संघों ने मिलकर समस्त समाजजनों से आह्वान किया है कि वे इस तपस्या और आराधना के नौ दिनों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें, ताकि समाज में धर्म का अधिक से अधिक प्रभाव हो और आध्यात्मिक शुद्धि का यह महायज्ञ सफल हो सके। 

  आयोजन की रूपरेखा एवं तैयारियों के दौरान समाज के गणमान्य जन उपस्थित रहे, जिनमें मुख्य रूप से संदीप खजांची,अशोक राजावत,राकेश राजावत,राजेंद्र बाफना,आजाद भंडारी,अनिक सराफ,सोनू भंडारी,अक्षय भंडारी,विरेंद्र जैन,सुनील संघवी,अनिल पारख,सुशील जैन,निर्मल जैन,प्रदीप जैन आदि उपस्थित रहे।
« PREV
NEXT »