BREAKING NEWS
latest
TIMES OF MALWA
DIGITAL SERVICES
PR • MEDIA PROMOTION • SEO • NEWS COVERAGE • CGI ADS • SOCIAL MEDIA
TIMES OF MALWA
PR • SEO • CGI ADS • NEWS PROMOTION
VISIT NOW

राजगढ़ में प्रवर्तक श्री जिनेन्द्रमुनिजी म.सा. का 67वाँ जन्मदिवस श्रद्धा व भक्ति के साथ मनाया गया






 




  राजगढ़ (धार)। आचार्य पूज्य गुरुदेव श्री उमेशमुनिजी म.सा. के सुशिष्य, धर्मदास गणनायक एवं आगम विशारद प्रवर्तक पूज्य श्री जिनेन्द्रमुनिजी म.सा. का 67वाँ जन्मदिवस मंगलवार, 10 मार्च 2026 को राजगढ़ में पूरे हर्षोल्लास और भक्तिभाव के साथ मनाया गया।
  इस पावन अवसर पर स्थानीय महावीर स्थानक भवन में प्रातः 8:30 बजे से 9:30 बजे तक धार्मिक कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित की गई। कार्यक्रम की शुरुआत नवकार महामंत्र के सामूहिक जाप से हुई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रावक-श्राविकाओं ने सम्मिलित होकर पुण्य लाभ अर्जित किया। इसके बाद गुरु जिनेन्द्र चालीसा का पाठ किया गया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।
   कार्यक्रम के दौरान स्वाध्याय संतोष बुरड़ ने प्रवर्तक श्री जिनेन्द्रमुनिजी म.सा. के जीवन दर्शन, उनकी कठोर तपस्या और धर्म प्रभावना में उनके योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने उपस्थित श्रद्धालुओं को गुरुदेव के जीवन से प्रेरणा लेकर उसे अपने दैनिक जीवन में उतारने का संदेश दिया।
   इस धार्मिक आयोजन में प्रभावना के लाभार्थी के रूप में बाबूलाल मूणत परिवार एवं श्रीमती शांतिबाई-तेजमल डोसी परिवार का विशेष सहयोग रहा। संघ के हितेश वागरेचा ने बताया कि गुरुदेव के जन्मदिन के उपलक्ष्य में आयोजित इन कार्यक्रमों में समाजजनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
« PREV
NEXT »