BREAKING NEWS
latest
TIMES OF MALWA
DIGITAL SERVICES
PR • MEDIA PROMOTION • SEO • NEWS COVERAGE • CGI ADS • SOCIAL MEDIA
TIMES OF MALWA
PR • SEO • CGI ADS • NEWS PROMOTION
VISIT NOW

महेश कुमार वर्मा को प्रदेश समन्वयक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा






 





  राजगढ़/धार।भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट ने इंदौर संभाग अध्यक्ष महेश कुमार वर्मा को प्रदेश समन्वयक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। यह निर्णय संगठन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति की हालिया बैठक में लिया गया, जिसमें श्री वर्मा के नेतृत्व गुणों, समन्वय कौशल और संगठन के प्रति समर्पण को सराहा गया।
 महेश कुमार वर्मा लंबे समय से इंदौर संभाग में मानव अधिकारों, सामाजिक न्याय और सहकारिता के क्षेत्र में सक्रिय योगदान दे रहे हैं। प्रदेश समन्वयक के रूप में वे अब पूरे मध्य प्रदेश स्तर पर शासन-प्रशासन से समन्वय स्थापित करने का कार्य करेंगे। ट्रस्ट की गतिविधियों का समन्वय करेंगे, जिसमें जिला एवं संभाग स्तरीय समितियों का संचालन, जन-जागरूकता अभियान, कार्यक्रम आयोजन और नीतिगत निर्णय शामिल हैं।
    ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील सिंह यादव ने इस नियुक्ति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा, "वर्मा का अनुभव और प्रतिबद्धता प्रदेश स्तर पर ट्रस्ट की गतिविधियों को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी। राष्ट्रीय संयोजक प्रेम कुमार वैद्य ने कहा कि महेश कुमार वर्मा के नेतृत्व में प्रदेश की समितियां एकजुट होकर मानव अधिकारों की रक्षा के लिए कार्य करेंगे। 
    राष्ट्रीय सचिव शिवम तिवारी, प्रदेश अध्यक्ष संतोष सिंह पंवार, डॉ  बलबहादुरसिंह राठौड़, बी जे उपाध्याय, डॉ श्री आशीष वैद्य, ऐश्वर्य शास्त्री, प्रवीण कुमार शर्मा,योगेन्द्र तिवारी धार जिला अध्यक्ष,कैलाश चंद्र बघेल एवं समस्त जिला एवं संभागीय कार्यकारिणी द्वारा श्री वर्मा के नेतृत्व कौशल की सराहना करते हुए बधाईयां प्रेषित की गई।
« PREV
NEXT »