BREAKING NEWS
latest
TIMES OF MALWA
DIGITAL SERVICES
PR • MEDIA PROMOTION • SEO • NEWS COVERAGE • CGI ADS • SOCIAL MEDIA
TIMES OF MALWA
PR • SEO • CGI ADS • NEWS PROMOTION
VISIT NOW

जमशेदपुर के वरिष्ठ अधिवक्ता केवल कृष्ण के निधन पर शोक, विधि समुदाय में शोक की लहर

 

पांच दशकों तक ईमानदारी और समर्पण से की वकालत, 81 वर्ष की आयु में निधन

जमशेदपुर: शहर के प्रख्यात वरिष्ठ अधिवक्ता केवल कृष्ण, जिन्हें स्नेहपूर्वक “केवल बाबू” के नाम से जाना जाता था, का शनिवार, 21 मार्च की देर रात लगभग 2:00 बजे टाटा मेन हॉस्पिटल (TMH) में निधन हो गया। वह 81 वर्ष के थे। उनके निधन से जमशेदपुर के विधि समुदाय में गहरा शोक व्याप्त है।

भुइयांडीह निवासी केवल कृष्ण ने वर्ष 1974 में अपने विधिक करियर की शुरुआत की थी। पांच दशकों से अधिक समय तक उन्होंने पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ वकालत की। अपने सादगीपूर्ण जीवन और सिद्धांतों पर अडिग रहने के कारण वह अधिवक्ताओं के बीच अत्यंत सम्मानित थे। उनके निधन के साथ ही स्थानीय बार में एक युग का अंत माना जा रहा है। उनके सम्मान में जिला बार एसोसिएशन ने सोमवार, 23 मार्च को न्यायिक कार्य के दूसरे सत्र में कार्य से विरत रहने की घोषणा की है। झारखंड स्टेट बार काउंसिल के उपाध्यक्ष राजेश कुमार शुक्ला ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि केवल कृष्ण का योगदान विधि क्षेत्र के लिए सदैव स्मरणीय रहेगा।

इस दौरान बार एसोसिएशन के कई पदाधिकारियों एवं अधिवक्ताओं ने शोक व्यक्त किया, जिनमें अध्यक्ष रत्नेंद्र नाथ दास, उपाध्यक्ष बलई पांडा, महासचिव कुमार राजेश रंजन, संयुक्त सचिव विनीता सिंह एवं संजीव रंजन बरियार, कोषाध्यक्ष जयप्रकाश भक्त, कार्यकारिणी सदस्य अभय कुमार सिंह और आलोक सिंह शामिल हैं। इसके अलावा अधिवक्ता अक्षय कुमार झा, मिथिलेश सिंह और राजीव नयन ओझा सहित कई अन्य अधिवक्ताओं ने भी दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। जमशेदपुर का विधि समुदाय आज एक ऐसे व्यक्तित्व को खो चुका है, जिसकी कमी लंबे समय तक महसूस की जाएगी।

« PREV
NEXT »