BREAKING NEWS
latest
TIMES OF MALWA
DIGITAL SERVICES
PR • MEDIA PROMOTION • SEO • NEWS COVERAGE • CGI ADS • SOCIAL MEDIA
TIMES OF MALWA
PR • SEO • CGI ADS • NEWS PROMOTION
VISIT NOW

गौरव कुमार 'नाना सेठ' नियुक्त हुए चारथूई श्री संघ के कार्यवाहक अध्यक्ष




 



 श्री ऋषभदेव मोतीलाल ट्रस्ट पेढ़ी की बैठक में सर्वसम्मति से लिया गया निर्णय,समाजजनों ने जताई खुशी

  राजगढ़ (धार) | श्री ऋषभदेव मोतीलाल ट्रस्ट पेढ़ी के तत्वावधान में बुधवार को एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक संपन्न हुई,जिसमें समाज की भावी गतिविधियों और नेतृत्व को लेकर बड़ा निर्णय लिया गया। बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों और ट्रस्टियों की सर्वसम्मति से गौरव कुमार विमलचंद (नाना सेठ) को चारथूई श्री संघ के कार्यवाहक अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

  उल्लेखनीय है कि बुधवार, 04 मार्च को आयोजित इस विशेष बैठक में श्री संघ की मजबूती और आगामी धार्मिक आयोजनों की रूपरेखा पर गहन विचार-विमर्श किया गया। इसी दौरान गौरव कुमार 'नाना सेठ' के नाम का प्रस्ताव रखा गया, जिसे सदन ने हर्षध्वनि के साथ स्वीकार कर लिया। उनकी नियुक्ति को समाज के युवाओं और वरिष्ठों के बीच एक बेहतर समन्वय के रूप में देखा जा रहा है।
   
   अपनी नियुक्ति के पश्चात नवनियुक्त कार्यवाहक अध्यक्ष गौरव कुमार ने कहा कि ट्रस्ट और श्री संघ ने उन पर जो विश्वास जताया है, वे उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि श्री संघ की गौरवशाली परंपराओं को अक्षुण्ण रखते हुए समाज को एकजुट करना और सेवा कार्यों को गति देना उनकी प्राथमिकता रहेगी। इस घोषणा के बाद राजगढ़ सहित संपूर्ण चारथूई क्षेत्र के समाजजनों ने उन्हें बधाई देकर अपनी शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
« PREV
NEXT »