BREAKING NEWS
latest
TIMES OF MALWA
DIGITAL SERVICES
PR • MEDIA PROMOTION • SEO • NEWS COVERAGE • CGI ADS • SOCIAL MEDIA
TIMES OF MALWA
PR • SEO • CGI ADS • NEWS PROMOTION
VISIT NOW

पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा की मौजूदगी में कुरुक्षेत्र में ड्रीम टेनिस क्रिकेट लीग सीजन-1 नॉर्थ ज़ोन का भव्य शुभारंभ

 

नॉर्थ ज़ोन की बड़ी टेनिस क्रिकेट प्रतियोगिता के रूप में उभरने की तैयारी, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के खिलाड़ी लेंगे भाग।

कुरुक्षेत्र। क्रिकेट प्रेमियों के लिए कुरुक्षेत्र में एक विशेष खेल आयोजन की शुरुआत होने जा रही है। ड्रीम टेनिस क्रिकेट लीग सीजन-1 नॉर्थ ज़ोन का ग्रैंड लॉन्च समारोह 12 मार्च 2026 को वेटा होटल, जी.टी. रोड, उमरी, कुरुक्षेत्र में आयोजित किया गया। इस भव्य समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में प्रसिद्ध क्रिकेट कमेंटेटर और पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस लीग के आयोजकों में सोमनाथ गाबा चेयरमैन, रवि कुमार गाबा फाउंडर, विनय कम्बोज और हरिपुर यमुनानगर के प्रतिनिधि शामिल हैं।

इस अवसर पर लीग के पोस्टर और जर्सी का अनावरण किया गया। कार्यक्रम के दौरान आकाश चोपड़ा ने खिलाड़ियों और क्रिकेट प्रेमियों के साथ अपने अनुभव साझा किए और लीग के शुभारंभ की घोषणा की। उनकी उपस्थिति से कार्यक्रम का उत्साह और भी बढ़ गया तथा युवा खिलाड़ियों को प्रेरणा मिली। ड्रीम टेनिस क्रिकेट लीग का आयोजन 16 जून से 21 जून के बीच समाना बाहु, कुरुक्षेत्र में किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के प्रतिभाशाली खिलाड़ी भाग लेंगे। लीग में कुल 12 टीमें शामिल होंगी और प्रत्येक टीम में 11 खिलाड़ी होंगे। एक खिलाड़ी की आयु 35 वर्ष से अधिक भी हो सकती है।

मुख्य अतिथि आकाश चोपड़ा ने अपने संबोधन में कहा कि यदि किसी खिलाड़ी में प्रतिभा है तो उसे मंच अवश्य मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज के समय में टेनिस क्रिकेट को लेकर युवाओं में जबरदस्त उत्साह और जुनून देखने को मिल रहा है। ऐसे में ड्रीम टेनिस क्रिकेट लीग कई प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के सपनों को साकार करने का अवसर प्रदान करेगी।

उन्होंने आगे कहा कि क्रिकेट देश के दिलों में बसता है और इस तरह की लीग ग्रामीण क्षेत्रों के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को आगे आने का बेहतरीन मंच देती है। साथ ही उन्होंने युवाओं से खेल के प्रति समर्पण, अनुशासन और सकारात्मक भावना बनाए रखने की अपील की। लीग के चेयरमैन सोमनाथ गाबा ने बताया कि यह लीग टेनिस क्रिकेट स्पोर्ट्स फेडरेशन से मान्यता प्राप्त है और इसका आयोजन टेनिस क्रिकेट स्पोर्ट्स एसोसिएशन हरियाणा के सहयोग से किया जा रहा है, जबकि इसका संचालन अल्टीमेट इवेंट मेकर्स एलएलपी द्वारा किया जाएगा।

लीग के फाउंडर रवि कुमार गाबा ने बताया कि इस प्रतियोगिता का उद्देश्य खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच प्रदान करना और युवाओं में खेल के प्रति उत्साह बढ़ाना है। इसके लिए खिलाड़ियों की चयन प्रक्रिया 15 अप्रैल से राजस्थान में शुरू की जाएगी। कार्यक्रम के दौरान आकाश चोपड़ा ने क्रिकेटरों रोहित चंडीगढ़िया, आशु यमुनानगर, अमन मांझी, डैनी मांडी और प्रिंस कंबोज को मोमेंटो देकर सम्मानित भी किया। इस आयोजन ने क्षेत्र में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने और क्रिकेट प्रेमियों में नए उत्साह का संचार किया।

« PREV
NEXT »