BREAKING NEWS
latest
TIMES OF MALWA
DIGITAL SERVICES
PR • MEDIA PROMOTION • SEO • NEWS COVERAGE • CGI ADS • SOCIAL MEDIA
TIMES OF MALWA
PR • SEO • CGI ADS • NEWS PROMOTION
VISIT NOW

आचार्य भगवंत पूज्य गुरुदेव श्री उमेशमुनि जी म.सा. की 14वीं पुण्य स्मृति श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाई गई





 



    राजगढ़/धार। पूज्य आचार्य, जिनशासन गौरव, आध्यात्म योगी और भक्तों के भगवान आराध्य गुरुदेव श्री उमेशमुनि जी म.सा. की 14वीं पुण्य स्मृति रविवार, 15 मार्च को पूरे भारतवर्ष में श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ मनाई गई। इस अवसर पर राजगढ़ के महावीर स्थानक भवन में जप, तप और त्याग की आराधना के साथ विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।

  कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 8 बजे से 9 बजे तक नवकार महामंत्र के सामूहिक जाप से हुई। इसके साथ ही श्रद्धालुओं द्वारा गुरु उमेश चालीसा और अणु शतक का पाठ भी किया गया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।

   इस अवसर के लाभार्थी मन्नालाल एम. चौधरी परिवार और मनोज मेहता परिवार रहे। दोनों परिवारों ने धर्मकार्य में सहयोग देते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

   पुण्य स्मृति के अवसर पर आयोजित धर्मसभा में स्वाध्याय संतोष कुमार बुरड़ ने गुरुदेव के पावन जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके तप, त्याग और आध्यात्मिक साधना से जुड़े अनेक प्रेरणादायक प्रसंगों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि गुरुदेव का जीवन सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

  इस दौरान 5-5 सामायिक की आराधना करने वाले महानुभावों के लिए दयाव्रत का आयोजन भी किया गया। इस दयाव्रत के लाभार्थी मन्नालाल चौधरी परिवार द्वारा राजेन्द्र भवन में सभी सामायिक करने वाले श्रद्धालुओं के लिए दयाव्रत रखा गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रावक-श्राविकाओं ने भाग लेकर धर्मलाभ प्राप्त किया।

  कार्यक्रम में उपस्थित श्रद्धालुओं ने गुरुदेव की शिक्षाओं को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।

  इस संबंध में जानकारी श्री संघ के हितेश वागरेचा ने दी।

आचार्य उमेशमुनि जी मसा, उमेशमुनि जी पुण्य स्मृति, राजगढ़ जैन समाज समाचार, जैन धर्म कार्यक्रम राजगढ़, महावीर स्थानक भवन राजगढ़।

« PREV
NEXT »