BREAKING NEWS
latest
TIMES OF MALWA
DIGITAL SERVICES
PR • MEDIA PROMOTION • SEO • NEWS COVERAGE • CGI ADS • SOCIAL MEDIA
TIMES OF MALWA
PR • SEO • CGI ADS • NEWS PROMOTION
VISIT NOW

राजगढ़ में रंगपंचमी के पावन अवसर पर 8 मार्च को निकलेगी भव्य श्री राधा-कृष्ण फाग यात्रा




 


  राजगढ़ (धार)। नगर में रंगपंचमी के पावन पर्व के उपलक्ष्य में आगामी रविवार, 8 मार्च 2026 को सनातन समाज के सहयोग से भव्य 'श्री राधा-कृष्ण फाग यात्रा' का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन की तैयारियों को लेकर मंगलवार शाम को 'पांच धाम एक मुकाम' माताजी मंदिर पर एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई, जिसमें यात्रा को गरिमामय और अनुशासित बनाने के लिए विभिन्न व्यवस्थाओं पर विस्तृत चर्चा की गई। यह भव्य फाग यात्रा प्रातः 10:30 बजे माताजी मंदिर से प्रारंभ होगी।

   राधा-कृष्ण फाग उत्सव समिति ने रंगपंचमी के इस उत्सव की पवित्रता और मर्यादा बनाए रखने के लिए श्रद्धालुओं से विशेष आग्रह किया है कि यात्रा में केवल सूखे रंगों (गुलाल) का ही प्रयोग करें। साथ ही समिति ने स्पष्ट रूप से निर्देशित किया है कि कोई भी व्यक्ति नशा करके यात्रा में सम्मिलित न हो और यात्रा के दौरान अपशब्दों का प्रयोग बिल्कुल न करें। मंगलवार को आयोजित इस बैठक में पंडित कृष्णा भारद्वाज, राजेश मूणत, मोतीसीह जी राठौर अंतिम ठाकुर, जितेंद्र बगड़िया, प्रवीण तन्हा, दीपक चौधरी, सुजीत ठाकुर,अक्षय भंडारी आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। समिति ने सभी धर्मप्रेमी जनता से रंगपंचमी के इस पावन अवसर पर आयोजित फाग यात्रा में उत्साह के साथ सम्मिलित होने की अपील की है।
« PREV
NEXT »