BREAKING NEWS
latest



 

राजगढ़: 94वीं अणु जन्म जयंती पर गूंजा महामंत्र, सामूहिक नवकार जाप और तप से मनी गुरु जयंती




 


   राजगढ़ (धार)। जिनशासन गौरव,आध्यात्मिक योगी श्रमणश्रेष्ठ आचार्य श्री उमेशमुनिजी ‘अणु’ की 94वीं जन्म जयंती के अवसर पर स्थानीय चबूतरा चौक स्थित महावीर स्थानक भवन में भव्य धार्मिक आयोजन संपन्न हुआ। इस पावन प्रसंग पर संपूर्ण श्री संघ ने सामूहिक रूप से नवकार महामंत्र और उमेश गुरु चालीसा का पाठ कर गुरुदेव के प्रति अपनी अटूट श्रद्धा व्यक्त की।

   मंगलवार प्रातः 8:30 बजे से आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रावक-श्राविकाओं ने भाग लिया। भक्ति के साथ-साथ यहाँ त्याग और तप का संगम भी देखने को मिला, जहाँ श्रद्धालुओं ने तीन सामायिक और एकासन तप की सुंदर आराधना की।

  इस आध्यात्मिक आयोजन में जाप का लाभ शांतिलालजी लूणावत परिवार एवं श्रीमती शांतिबाई तेजमलजी डोसी परिवार ने लिया। वहीं, सामायिक और एकासन तप की प्रभावना का लाभ श्रीमती शांतिबाई तेजमलजी डोसी द्वारा लिया गया। श्री संघ मीडिया प्रभारी हितेश वागरेचा ने बताया कि आयोजन के दौरान पूरा वातावरण भक्तिमय रहा और सभी ने गुरुदेव के सिद्धांतों को जीवन में उतारने का संकल्प लिया।
« PREV
NEXT »