BREAKING NEWS
latest
TIMES OF MALWA
DIGITAL SERVICES
PR • MEDIA PROMOTION • SEO • NEWS COVERAGE • CGI ADS • SOCIAL MEDIA
TIMES OF MALWA
PR • SEO • CGI ADS • NEWS PROMOTION
VISIT NOW

नृसिंह मंदिर प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर समाजजनों की बैठक - 45 लोगों ने 22 लाख रुपये सहयोग की घोषणा, तैयारियों को मिली गति



 

  राजगढ़। मालवा अंचल के आस्था केंद्र श्री नृसिंह मंदिर तीर्थ में प्रस्तावित प्रतिष्ठा महोत्सव की तैयारियों को लेकर गुरुवार को मंदिर ट्रस्ट मंडल एवं क्षेत्र के समाजजनों की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक मंदिर ट्रस्ट संरक्षक राजवर्धनसिंह दत्तीगांव एवं ट्रस्ट अध्यक्ष हर्षवर्धनसिंह दत्तीगांव के मार्गदर्शन में संपन्न हुई। इसमें आसपास के करीब 50 गांवों से आए समाजजन शामिल हुए। बैठक में महोत्सव की रूपरेखा, धार्मिक अनुष्ठानों, निर्माण कार्यों और आर्थिक सहयोग को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

  बैठक के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा गया। महज आधे घंटे के भीतर 45 से अधिक दानदाताओं ने 22 लाख रुपये की सहयोग राशि देने की घोषणा की। ट्रस्ट पदाधिकारियों ने बताया कि इस राशि से मंदिर परिसर में शेष रंग-रोगन, सज्जा एवं अन्य आवश्यक निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण किए जाएंगे, जिससे प्रतिष्ठा महोत्सव की तैयारियों को गति मिलेगी।

  बैठक का शुभारंभ ट्रस्ट उपाध्यक्ष डॉ. बलबहादुरसिंह छड़ावद एवं ट्रस्टी ठाकुरलाल पटेल की अध्यक्षता में हुआ। डॉ. बलबहादुरसिंह छड़ावद ने कहा कि श्री नृसिंह मंदिर क्षेत्र की धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान का प्रमुख केंद्र है और प्रतिष्ठा महोत्सव को भव्य स्वरूप में आयोजित किया जाएगा। ट्रस्ट सचिव शांतिलाल पाटीदार ने श्रद्धालुओं की सुविधा, दर्शन व्यवस्था एवं सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने की बात कही।

  बैठक में ट्रस्टी पुनमचंद पटेल ने बताया कि महोत्सव के अंतर्गत श्री नृसिंह मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा, स्वर्ण कलश स्थापना एवं ध्वजा फहराई जाएगी। साथ ही महादेव मंदिर एवं श्री माही माता मंदिर की भी प्रतिष्ठा की जाएगी। बैठक में ट्रस्टी रामरतन चौधरी, निलेष सोनी, मुन्नालाल मारू, केसरसिंह बारोड़, झमकलाल मारू, राधेश्याम बारोड, मगनलाल कुमावत सहित अनेक समाजजन उपस्थित रहे। बैठक का संचालन नईदुनिया पत्रकार प्रभुसिंह राजपूत ने किया।

« PREV
NEXT »