राजगढ़। माही नदी तट पर दिनांक 15 फरवरी 2026 को माही मुकेश्वर शिवालय पर महाशिवरात्रि का पावन पर्व बड़े धूमधाम एवं भक्तिभाव के साथ मनाया जाएगा। मंदिर परिसर पर आकर्षक विद्युत सजावट से सजाया गया ।
कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 7:30 बजे बाबा के अभिषेक से होगी। इसके पश्चात आरती का आयोजन किया जाएगा। दोपहर 12:30 बजे महाप्रसाद वितरण किया जाएगा। दोपहर 1:00 बजे हवन का कार्यक्रम संपन्न होगा। वहीं सायं 7:30 बजे 108 दीपकों से बाबा की महाआरती की जाएगी, जिसके उपरांत पुनः महाप्रसाद वितरण किया जाएगा।
भेरूलाल सेवाराम राठौड़, ने समस्त शिव भक्तों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर पुण्य लाभ अर्जित करने एवं कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।



