BREAKING NEWS
latest
TIMES OF MALWA
DIGITAL SERVICES
PR • MEDIA PROMOTION • SEO • NEWS COVERAGE • CGI ADS • SOCIAL MEDIA
TIMES OF MALWA
PR • SEO • CGI ADS • NEWS PROMOTION
VISIT NOW

राजगढ़ में विशाल नि:शुल्क नेत्र,स्त्री रोग एवं रक्तदान शिविर कल,निःशुल्क लेंस प्रत्यारोपण की भी मिलेगी सुविधा



 
 

  राजगढ़ (धार)। चोइथराम फाउंडेशन ऑफ ह्यूमेनिटेरियन सर्विसेज चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा संचालित चोइथराम नेत्रालय इंदौर और जिला अंधत्व निवारण समिति धार के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार, 17 फरवरी 2026 को राजगढ़ में एक विशाल नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन परम पूज्य गुरुदेव मुरारीलालजी भारद्वाज की स्मृति एवं पं. श्री कृष्ण शर्मा गोकुल (बंधुजी) की पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में अखिल भारतीय सर्व ब्राह्मण समाज, राजगढ़ और गोविन्द माधव परिवार द्वारा किया जा रहा है।

  राजगढ़ के पाँच धाम एक मुकाम, माताजी (बावड़ी) मंदिर में आयोजित होने वाला यह शिविर प्रातः 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक चलेगा। शिविर में विशेष रूप से नेत्र रोगों की जाँच, मोतियाबिंद निवारण और नि:शुल्क लेंस प्रत्यारोपण की सुविधा दी जाएगी। इसके साथ ही स्त्री रोग परामर्श और रक्तदान शिविर का भी आयोजन होगा। शिविर में धार के नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. सौरभ बोरासी, रक्तकोष अधिकारी डॉ. अनिल वर्मा, स्त्री रोग चिकित्सक डॉ. शिखा पाण्डे, और शिशु रोग चिकित्सक डॉ. आशीष वैद्य अपनी सेवाएँ देंगे। आयोजकों ने क्षेत्र की जनता से अधिक से अधिक संख्या में पहुँचकर इस नि:शुल्क स्वास्थ्य सेवा का लाभ उठाने की अपील की है।
« PREV
NEXT »