BREAKING NEWS
latest
TIMES OF MALWA
DIGITAL SERVICES
PR • MEDIA PROMOTION • SEO • NEWS COVERAGE • CGI ADS • SOCIAL MEDIA
TIMES OF MALWA
PR • SEO • CGI ADS • NEWS PROMOTION
VISIT NOW

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दी आलीराजपुर को 171 करोड़ 19 लाख रूपए से अधिक के 49 विकास कार्यों की सौगात





 

  

  भारत की क्रांति का तेजस्वी स्वर थे शहीद चंद्रशेखर आजाद : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

 आलीराजपुर भील जनजाति की संस्कृति और स्वाभिमान की भूमि है

भाभरा में बनाएंगे अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद का भव्य पार्क 

मुख्यमंत्री ने शहीद चंद्रशेखर आजाद की जन्मस्थली ग्राम भाभरा (चंद्रशेखर आजाद नगर) पहुंचकर किया नमन 




  आलीराजपुर  । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज आलीराजपुर जिले के समग्र विकास के लिए 171 करोड़ लागत के 49 विकास कार्यों की अनुपम सौगात दी।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आलीराजपुर के चहुंमुखी विकास के लिए रिमोट का बटन दबाकर 79.92 करोड़ की लागत से 14 कार्यों का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 119.01 करोड़ लागत के 35 विकास कार्यों का भूमि-पूजन किया।
 मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आलीराजपुर जिले में ग्राम संपर्क मजबूत करने के लिए विभिन्न सड़कों के निर्माण की घोषणा भी की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्व-सहायता समूह, बैंक ऋण वितरण, मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना, प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम योजना के हितग्राहियों को हितलाभ एवं प्रमाणपत्र वितरित किए।
 
*अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद भारत की क्रांति का तेजस्वी स्वर थे*

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शहीद चंद्रशेखर आजाद के बलिदान दिवस पर आलीराजपुर स्थित उनकी जन्मस्थली भाभरा (चंद्रशेखर आजाद नगर) पहुंचकर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद भारत की क्रांति का तेजस्वी स्वर थे। राज्य सरकार अमर बलिदानी और क्रांतिकारियों के जीवन से प्रेरणा लेकर गरीब, किसान, युवा और नारी (ज्ञान) कल्याण के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही है। यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में गुजरात के साथ-साथ पड़ोसी मध्यप्रदेश के आलीराजपुर जिले का भी आर्थिक तंत्र बदला है। आलीराजपुर भील जनजाति की संस्कृति और स्वाभिमान की भूमि है। आज देश प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है। 

*चंद्रशेखर आजाद नगर में उनके नाम से एक भव्य पार्क का निर्माण किया जाएगा* 

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्थानीय मान्यता के प्रतीक बाबा भीलट देव, बाबा डूंगर देव, बाबा पाटला देव, रानी काजल माता, डूंगरी माता और मालवाई माता को नमन करते हुए कहा कि आलीराजपुर की पावन मिट्टी ने चंद्रशेखर आजाद सहित शहीद छीतू किराड़ जी को जन्म दिया। मां भारती की स्वाधीनता के लिए चंद्रशेखर जी 14 वर्ष की छोटी उम्र में आजादी की जंग में कूद पड़े थे। हमारे नेतृत्वकर्ता चंद्रशेखर आजाद जैसे होने चाहिए। उन्होंने कहा कि संस्कृति विभाग के सहयोग से चंद्रशेखर आजाद से जुड़े स्थानों को दर्शनीय बनाया जाएगा। चंद्रशेखर आजाद नगर में उनके नाम से एक भव्य पार्क का निर्माण किया जाएगा।  

*राज्य सरकार ने वर्ष 2026 को किसानों को किया समर्पित* 

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि आलीराजपुर में 1800 करोड़ लागत वाली नर्मदा सिंचाई परियोजना का कार्य प्रगति पर है। इससे 170 गांवों को सिंचाई के लिए पानी मिलेगा। हमारे जनजातीय अंचल के किसानों को भी सिंचाई सुविधाओं का पूरा लाभ मिलेगा। किसानों की समृद्धि के लिए राज्य सरकार ने वर्ष 2026 को किसानों के लिए समर्पित किया है। हमारी सरकार लाड़ली बहनों को हर महीने 1500 रुपए की राशि दे रही है, साथ ही किसान भाइयों का भी ध्यान रखा गया है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों को प्रतिवर्ष 12 हजार (6 हजार केंद्र और 6 हजार राज्य) रुपए बैंक खाते में डाले जा रहे हैं। प्रदेश के गरीब-जरूरतमंदों की सहायता के लिए जिलों में नि:शुल्क शव वाहन की व्यवस्था की गई है। सड़क हादसे में घायलों को त्वरित इलाज उपलब्ध कराने के लिए राहवीर योजना की शुरुआत की गई है। जनजातीय बच्चे पढ़-लिखकर शासकीय सेवा में आएं, इसके लिए नि:शुल्क कोचिंग योजना प्रारंभ की गई है।
« PREV
NEXT »