BREAKING NEWS
latest
TIMES OF MALWA
DIGITAL SERVICES
PR • MEDIA PROMOTION • SEO • NEWS COVERAGE • CGI ADS • SOCIAL MEDIA
TIMES OF MALWA
PR • SEO • CGI ADS • NEWS PROMOTION
VISIT NOW

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व: भारतीय सभ्यता और संघर्ष की विजय का प्रतीक है सोमनाथ मंदिर – गुरुदेव श्री पुरुषोत्तम जी भारद्वाज

Somnath Swabhiman Parv, Somnath Temple, Indian Civilization, Cultural Heritage of India, Hindu Heritage, Indian History, Temple Restoration, Gurudev Purushottam Ji Bhardwaj, Somnath Temple History, Bharat Sanskriti



 
  राजगढ़/धार । भारतीय जनता पार्टी मंडल राजगढ़ द्वारा आयोजित तीन दिवसीय 'सोमनाथ स्वाभिमान पर्व' के अवसर पर श्री माताजी मंदिर में मंशा महादेव का भव्य जलाभिषेक संपन्न हुआ। 8 से 11 जनवरी तक चलने वाले इस गौरवशाली आयोजन में परम पूज्य गुरुदेव श्री पुरुषोत्तम जी भारद्वाज मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

ऐतिहासिक महत्व: संघर्ष के 1000 वर्ष

    कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गुरुदेव श्री पुरुषोत्तम जी भारद्वाज ने कहा कि सोमनाथ मंदिर केवल एक धार्मिक स्थल नहीं है, बल्कि यह हजारों वर्षों की भारतीय सभ्यता, अटूट विश्वास और निरंतर संघर्ष की जीवंत गाथा है। उन्होंने विशेष रूप से उल्लेख किया कि वर्ष 2026 इतिहास का एक महत्वपूर्ण पड़ाव है, क्योंकि इसी वर्ष सोमनाथ मंदिर पर हुए प्रथम आक्रमण के 1000 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं।

   भाजपा मंडल अध्यक्ष सोहन पटेल ने कहा सोमनाथ स्वाभिमान पर्व — हमारे शाश्वत सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक। एक हजार वर्ष पूर्व, जनवरी 1026 में, सोमनाथ मंदिर ने इतिहास का पहला आक्रमण झेला था। वह केवल मंदिर पर नहीं, बल्कि भारत की आस्था और आत्मा पर प्रहार था। फिर भी न इतिहास की आँधियाँ, न आक्रमणों की आँच हमारी श्रद्धा को डिगा सकी। हर बार, राख से उठते हुए, सोमनाथ ने अपने पुनर्निर्माण के साथ भारत की सांस्कृतिक एकता को और सशक्त किया।

    इस अवसर पर कार्यक्रम के प्रभारी पंकज बारोड, भाजपा नेता विपिन पांडे, निलेश शर्मा, दीपक चौधरी, प्रीतम ठाकुर निलेश सोनी, शंभू परवार, मोतीसिंह राठौर,विक्रम बारोड़,नीलेश परमार, शुभम जोक्सन् सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
« PREV
NEXT »