BREAKING NEWS
latest
TIMES OF MALWA
DIGITAL SERVICES
PR • MEDIA PROMOTION • SEO • NEWS COVERAGE • CGI ADS • SOCIAL MEDIA
TIMES OF MALWA
PR • SEO • CGI ADS • NEWS PROMOTION
VISIT NOW

रिंगनोद का सर्वांगीण विकास ही हमारी प्राथमिकता - विधायक प्रताप ग्रेवाल,विधायक ग्रेवाल ने रिंगनोद एवं रतनपुरा मे विकास कार्यो का लोकार्पण किया




 

 सरदारपुर/धार । सरदारपुर विधायक प्रताप ग्रेवाल एवं अन्य जनप्रतिनिधीयो ने शुक्रवार को ग्राम पंचायत रिंगनोद मे विभीन्न विकास कार्यो का लोकार्पण किया। जिसमे रिंगनोद के मोटाभाटा मोहल्ला मे 12.97 लाख की लागत से निर्मीत आंगनवाडी भवन निर्माण, मुस्लिम समाज कब्रस्तान मे 12.50 लाख की लागत से निर्मीत सभा हाल एवं रतनपुरा मे विधायक निधी से 5 लाख की लागत से निर्मीत सीमेन्ट कांक्रिट चैक निर्माण का लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक प्रताप ग्रेवाल ने कहा कि रिंगनोद का सर्वांगीण विकास ही हमारी प्राथमिकता है मोटाभाटा मोहल्ला मे आंगनवाडी भवन निर्माण से आंगनवाडी संचालन मे सुविधा मिलेगी, मुस्लिम कब्रस्तान मे सभा हाल की मुस्लिम समाजजनो एवं रतनपुरा मे सीमेन्ट कांक्रिट चैक की सिर्वी समाजजनो की प्रमुख मांग थी जिसके पूर्ण होने से सामाजिक कार्यो मे सुविधा मिलेगी। ग्राम रतनपुरा मे सिर्वी समाजजनो द्वारा विधायक प्रताप ग्रेवाल एवं अन्य जनप्रतिनिधीयो का साल श्रीफल भेटकर सम्मान किया गया एवं मुस्लिम कब्रस्तान मे समाजजनो द्वारा पुष्पमालाओ से स्वागत किया गया, कार्यक्रम के दौरान मुस्लिम कब्रस्तान मे पौधारोपण किया गया।
   आयोजित कार्यक्रम मे वरिष्ठ नेता शंकरदास बैरागी, युवक कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष अर्जुन गेहलोत, भाजपा मण्डल अध्यक्ष आशीष जैन, सरपंच प्रतिनिधी प्रकाश मोर्य, उपसरपंच प्रतिनिधी ज्वाला सौलंकी, भानाजी कोटवाल, गोमाजी चैधरी, शंकर जमादारी, अजय चैयल, भुरालाल काग, सचिव अखिलेश मोलवा, पूर्व सरपंच दलपत पाल, काना निनामा, मुस्लिम समाज सदर काले खान, नायब सदर हाजी रहमत खान, हाजी मंजूर अली सैयद, हाजी आफताब मौहम्मद कुरैशी, असलम खान, अबरार खान, सरफराज कुरैशी, पंच राजु डामोर, नानसिंह सिंगार, भुवानसिंह आदि उपस्थित रहे।
« PREV
NEXT »