BREAKING NEWS
latest
TIMES OF MALWA
DIGITAL SERVICES
PR • MEDIA PROMOTION • SEO • NEWS COVERAGE • CGI ADS • SOCIAL MEDIA
TIMES OF MALWA
PR • SEO • CGI ADS • NEWS PROMOTION
VISIT NOW

रतलाम: स्व. श्रीरामचंद्र रोतेला (नेताजी) को समाज और जनप्रतिनिधियों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि




   रतलाम। स्व. श्री रामचंद्र रोतेला (नेताजी) के उत्तर कार्य के अवसर पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उनके द्वारा समाज एवं नगर हित में किए गए कार्यों को याद करते हुए गवली यादव समाज युवा संगठन, राधा कृष्ण मंदिर सरदारपुर और गुजेला परिवार सरदारपुर द्वारा रोतेला परिवार को श्रद्धांजलि पत्र प्रदान किया गया।

  इस गरिमामय कार्यक्रम का संचालन कुक्षी के सोहन ररा, सरदारपुर के गोकुल यादव और राजगढ़ के मुकेश चंदेल ने किया। श्रद्धांजलि पत्र का वाचन कनाड के ओमप्रकाश यादव एवं सोहन ररा द्वारा किया गया।

    कार्यक्रम में मुख्य रूप से सरदारपुर विधायक एवं कांग्रेस जिला प्रभारी प्रताप ग्रेवाल, रतलाम के पूर्व विधायक पारस सकलेचा, राजगढ़ से मुकेश चंदेल, मांगीलाल चंदेल, मंदसौर से राजू जी, सरदारपुर से गोकुल यादव, मनोज यादव, राजेश रैकवार, महू से घनश्याम रैकवार, कनाड से ओमप्रकाश यादव, अमझेरा से अनिल यादव, इंदौर से गोपाल पटेल, कैलाश मसानिया, दीपक रौतेला, थांदला से दिनेश मोरिया, नन्नू पटेल, धार से चुंगा पहलवान, कैलाश बनिया सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।

 अंत में रोतेला परिवार रतलाम ने इस श्रद्धांजलि कार्यक्रम के लिए युवा संगठन मध्यप्रदेश, सरदारपुर के गुजेला परिवार सहित समस्त राजनीतिक एवं सामाजिक संस्थाओं और समाजजनों का आभार व्यक्त किया।
« PREV
NEXT »