BREAKING NEWS
latest
TIMES OF MALWA
DIGITAL SERVICES
PR • MEDIA PROMOTION • SEO • NEWS COVERAGE • CGI ADS • SOCIAL MEDIA
TIMES OF MALWA
PR • SEO • CGI ADS • NEWS PROMOTION
VISIT NOW

राजगढ़ के भारत झुंजे मप्र कांग्रेस सफाई मजदूर कामगार प्रकोष्ठ के प्रदेश महामंत्री नियुक्त।




 

    धार: मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सफाई मजदूर कामगार प्रकोष्ठ द्वारा संगठन का विस्तार करते हुए धार जिले के सक्रिय युवा भारत झुंजे को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें प्रकोष्ठ का प्रदेश महामंत्री नियुक्त किया गया है।

    यह नियुक्ति मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देशानुसार और संगठन प्रभारी महासचिव डॉ. संजय कामले की सहमति से की गई है। प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष जयराज सिंह चौहान की अनुशंसा पर प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह चौहान ने इस नियुक्ति को स्वीकृति प्रदान की है।

   अपनी नियुक्ति पर भारत झुंजे ने प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, डॉ. महेन्द्र सिंह चौहान और प्रकोष्ठ अध्यक्ष  जयराज सिंह चौहान साथ ही प्रदेश महामंत्री म.प्र युवा संघटना प्रहारी जिल्हा गुना अतीत जी 
का आभार व्यक्त किया है। नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री भारत झुंजे ने कहा कि संगठन ने उन पर जो विश्वास जताया है, वे उस पर पूरी तरह खरा उतरेंगे।उन्होंने विश्वास दिलाते हुए कहा कि वे धार जिले में सफाई कामगारों के हितों के लिए संघर्ष करेंगे और कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने के लिए सदैव तत्पर रहेंगे।

   उनकी इस नियुक्ति पर स्थानीय कांग्रेस नेताओं, सहित,इष्टमित्रों और समाजजनों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी हैं।




« PREV
NEXT »