BREAKING NEWS
latest
TIMES OF MALWA
DIGITAL SERVICES
PR • MEDIA PROMOTION • SEO • NEWS COVERAGE • CGI ADS • SOCIAL MEDIA
TIMES OF MALWA
PR • SEO • CGI ADS • NEWS PROMOTION
VISIT NOW

गुरुदेव की प्रयाण स्थली राजगढ़ में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब,जय गुरु राजेंद्र' के जयकारों से गुंजायमान






 राजगढ़ (धार)। अभिधान राजेंद्र कोष के रचयिता, जैन श्वेतांबर समाज के महान संत परम पूज्य गुरुदेव श्रीमद्विजय राजेंद्र सूरीश्वरजी महाराज साहेब के जन्म और स्वर्गारोहण दिवस 'गुरु सप्तमी महोत्सव' की राजगढ़ नगर में भारी धूम है। गुरुदेव की देवलोक प्रयाण स्थली होने के कारण यहाँ देशभर से गुरुभक्तों का जनसैलाब उमड़ रहा है।

राजेंद्र भवन में लगा भक्तों का तांता

 नगर स्थित श्री राजेंद्र भवन  जहाँ गुरुदेव ने अपनी पार्थिव देह का त्याग किया था,आज श्रद्धा और भक्ति का मुख्य केंद्र बना हुआ है। इस पावन स्थली के दर्शन के लिए शुक्रवार शाम से ही गुरुभक्तों का आगमन शुरू हो गया । यहाँ श्रद्धालुओं की लंबी-लंबी कतारें लगी रहीं,जहाँ भक्तों ने गुरुदेव के चरणों में शीश नवाकर कृतज्ञता व्यक्त की।

भक्ति संध्या और विशेष आयोजन

  महोत्सव के अवसर पर राजगढ़ में विशेष धार्मिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जा रही है। आयोजन में सुप्रसिद्ध गायक देवेश जैन एण्ड पार्टी, इन्दौर द्वारा भजनों की अमृत वर्षा की जा रही है, जिस पर गुरुभक्त मंत्रमुग्ध होकर झूमते नजर आए हैं। पूरे नगर में 'गुरु राजेंद्र' के जयकारों की गूँज सुनाई दे रही है। राजगढ़ राजेंद्र भवन गुरु मंदिर में शनिवार को सुबह प्रातः में द्वार उद्घाटन,अभिषेक के चढ़ावे होगे। शुक्रवार को महाआरती का लाभ नेमीचंद चंपालाल कानूदा परिवार बेंगलुरु वालो ने लिया

  इस भव्य महोत्सव का सफल संयोजन जैनिश ग्रुप, राजगढ़ द्वारा किया जा रहा है। कार्यक्रम के विनीत श्री सौधर्म बृहत्तपोगच्छिय त्रिस्तुतिक जैन श्रीसंघ, राजगढ़ हैं। श्रीसंघ और जैनिश ग्रुप के मार्गदर्शन में गुरुभक्त भक्तिभाव के साथ महोत्सव मना रहे हैं।

« PREV
NEXT »