BREAKING NEWS
latest
TIMES OF MALWA
DIGITAL SERVICES
PR • MEDIA PROMOTION • SEO • NEWS COVERAGE • CGI ADS • SOCIAL MEDIA
TIMES OF MALWA
PR • SEO • CGI ADS • NEWS PROMOTION
VISIT NOW

अस्मिता वूमंस लीग में राजगढ़ का श्रेष्ठ प्रदर्शन, 9 स्वर्ण पदक सहित 17 मेडल जीतकर लौटी राजगढ़ एकेडमी की टीम




 

 सरदारपुर/धार।  खेलों में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के एक महत्वपूर्ण प्रयास के तहत भारतीय खेल प्राधिकरण द्वारा अस्मिता वूमंस लीग का आयोजन किया जाता हैं। जो कि महिला सशक्तीकरण एवं महिला सुरक्षा पर बल देता हैं और उन्हें आत्मनिर्भर बनाता हैं। महिला सुरक्षा एवं आत्मरक्षा के लिए राजगढ़ नगर में वरिष्ठ प्रशिक्षक महेश कुमार वर्मा द्वारा निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इनके माध्यम से कई प्रतियोगिताओं में बालिकाएं राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर अपनी आत्मरक्षा कला का प्रदर्शन कर मेडल्स जीतने में सफल रही हैं। 
    सेल्फ डिफेंस एंड मार्शल आर्ट्स एकेडमी राजगढ़ की बालिकाएं एक बार फिर अपने प्रशिक्षक महेश कुमार वर्मा के मार्गदर्शन में जिले का प्रतिनिधित्व कर किकबॉक्सिंग मार्शल आर्ट्स में "अस्मिता" वूमंस लीग में 9 स्वर्ण पदक, 5 रजत और 3 कांस्य पदक जीतने में सफल रही हैं। 
     जिला कि बॉक्सिंग एसोसिएशन आलिराजपुर एवं मध्यप्रदेश कि बॉक्सिंग एसोसिएशन के तत्वावधान में श्री विवेकानंद विद्यापीठ में अस्मिता वूमंस लीग 2025 का सफल आयोजन जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी संतरा निनामा के मुख्य आतिथ्य में किया गया। राजगढ़ नगर की बालिकाएं म्यूजिकल फार्म (काता प्रदर्शन) इवेंट में रांची जादम, पूर्णिमा गांधी, एवं वीरा जादम ने स्वर्ण पदक जीतने में सफलता हासिल की। म्यूजिकल हार्ड विपंस (स्टिक इवेंट) में अपेक्षा बामनिया 11 वर्ष, सांची जादम 17 वर्ष एवं प्रियंका लिंबोदिया 13 वर्ष आयु वर्ग में स्वर्ण पदक जीतने में सफलता हासिल की। गर्वी गांधी 11 वर्ष, सनिका जैन 13 वर्ष, चेतना जयसवाल 15 वर्ष एवं तृप्ति खिमुर सीनियर वर्ग में रजत पदक एवं रनवी जैन 9 वर्ष ने कांस्य पदक जीता।
    बॉक्सिंग फाइट में कौस्तुभ भारद्वाज 15 वर्ष, ध्वनि सोलंकी 9 वर्ष, डिंपल सिसौदिया 11 वर्ष आयु वर्ग में स्वर्ण पदक एवं माया शाही 17 वर्ष ने रजत पदक पर कब्जा जमाया और लक्ष्मी मारू 13 वर्ष और वेदिका सिसौदिया 11 वर्ष आयु वर्ग में कांस्य पदक जीते। इस तरह कुल 9 स्वर्ण, 5 रजत एवं 3 कांस्य पदक जीतकर अपनी मार्शल आर्ट्स की कला को और निखारने की दिशा में ठोस कदम बढ़ाया हैं। उपलब्धि पर क्षेत्रीय विधायक प्रताप ग्रेवाल ने प्रशंसा करते हुए बधाईयां दी। जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी राजेश शाक्य, वरिष्ठ खेल एवं योग शिक्षक संजय दीक्षित एवं अश्विनी दीक्षित, समस्त विद्यालयों एवं अभिभावकों सहित मित्रों ने बधाईयां दी
« PREV
NEXT »