BREAKING NEWS
latest
TIMES OF MALWA
DIGITAL SERVICES
PR • MEDIA PROMOTION • SEO • NEWS COVERAGE • CGI ADS • SOCIAL MEDIA
TIMES OF MALWA
PR • SEO • CGI ADS • NEWS PROMOTION
VISIT NOW

राजगढ़ में आचार्य श्री हितेशचंद्र सूरीश्वरजी का भव्य मंगल प्रवेश हुआ,कल 17 दिसंबर को मोहनखेड़ा पैदल संघ

Rajgarh Mangal Pravesh, आचार्य हितेशचंद्र सूरीश्वरजी, Acharya Hiteshchandra Surishwarji, Jain Mangal Pravesh, राजगढ़ जैन समाचार, Mohankheda Pedal Sangh, मोहनखेड़ा पैदल संघ, Jain News Rajgarh, Dhar Jain Samachar, Jain Spiritual Event


 
 राजगढ़। परम पूज्य गच्छाधिपति आचार्य देवेश श्रीमद् विजय हितेशचंद्र सूरीश्वरजी महाराज साहब का मुंबई से उग्र विहार करते हुए राजगढ़ नगर में भव्य मंगल प्रवेश हुआ। गुरुदेव के आगमन पर सकल जैन श्रीसंघ में हर्ष और उत्साह का माहौल है।

भव्य स्वागत और पगलियाजी

  प्रातः गुरुदेव एवं मुनिमंडल सरदारपुर से विहार कर गुरु राजेंद्र कॉलोनी स्थित धर्मेंद्र भंडारी के निवास स्थान पहुँचे। यहाँ गुरुदेव की गहुली की गई और श्रद्धापूर्वक केसर से पगलियाजी करवाए गए। इस दौरान,राजमलजी भंडारी परिवार द्वारा गुरुदेव को कामली ओढ़ाकर सम्मान किया गया।

शहर में धर्म यात्रा

 इसके पश्चात, प्रातः 9:00 बजे गुरु मंदिर से आचार्य श्री एवं मुनिमंडल की निश्रा में बैंड-बाजे के साथ धर्म यात्रा प्रारंभ हुई। यात्रा में सकल जैन श्रीसंघ, महिला मंडल सहित बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए। धर्म यात्रा राजेंद्र द्वार, मेन चौपाटी, चबूतरा चौक और जैन चौक होते हुए राजेंद्र भवन पहुँची, जहाँ गुरुदेव के प्रेरक प्रवचन हुए। यात्रा में शामिल सभी समाजजनों के लिए  नवकारसी की व्यवस्था की थी।

कल 17 दिसंबर को मोहनखेड़ा पैदल यात्रा संघ

   आचार्य श्री की निश्रा में कल 17 दिसंबर  को समाजसेवी अशोक राजमलजी भंडारी परिवार द्वारा राजगढ़ से मोहनखेड़ा तीर्थ का एक दिवसीय पैदल यात्रा संघ आयोजित किया जाएगा। समाजसेवी एवं वरिष्ठ पत्रकार अशोक भंडारी ने सभी समाजजनों से इस पैदल यात्रा संघ में शामिल होने का अनुरोध किया है, जिसके दौरान संघ में शामिल सभी यात्रियों के लिए स्वामीवात्सल्य की व्यवस्था भी रखी गई है।

« PREV
NEXT »