BREAKING NEWS
latest



 

राजगढ़ में श्री पिपलेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में शिव महापुराण कथा का आयोजन कल होगा आंरभ

Shiv Mahapuran Katha Rajgarh, Shri Pipleshwar Mahadev Mandir, Pipleshwar Mahadev Temple Rajgarh, Rajgarh Dhar Religious Event, Pandit Prakashchandra Sharma Katha, Shiv Parvati Vivah, Ganesh Bal Leela, Mahaprasadi Bhandara Rajgarh, Kalash Yatra Rajgarh, Dharmik Karyakram Rajgarh, Shiv Katha Madhya Pradesh, Rajgarh Bhakti Event, Rajgarh Mandir News, Pipleshwar Mahadev Utsav Samiti, Hindu Festival Rajgarh, शिव महापुराण कथा राजगढ़, पिपलेश्वर महादेव मंदिर, कलश यात्रा राजगढ़, शिव पार्वती विवाह प्रसंग, श्री गणेश बाल लीला कथा, महाआरती भंडारा राजगढ़, धार्मिक आयोजन धार, राजगढ़ कथा समाचार




 

   राजगढ़ (धार): धर्म नगरी राजगढ़ के वार्ड क्रमांक 15 स्थित श्री पिपलेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में 10 नवंबर से 17 नवंबर तक श्री शिव महापुराण कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है। कथाव्यास शिव महापुराण मर्मज्ञ पंडित प्रकाशचन्द्रजी मोहनलालजी शर्मा अपनी अमृतमयी वाणी से कथा का रसपान कराएंगे।  

 10 नवंबर, सोमवार को कलश यात्रा दोपहर 12 बजे से प्रारंभ होगी जो राजगढ़ के प्रमुख मार्ग से होते हुए पिपलेश्वर महादेव मंदिर पर संपन्न होगी। शिव महापुराण कथा प्रतिदिन सायं 7 बजे से रात्रि 10 बजे तक चलेगी।

  13 नवंबर को शिव-पार्वती विवाह और 14 नवंबर को श्री गणेश बाल लीला एवं विवाह जैसे मुख्य प्रसंगों का वर्णन किया जाएगा।

 17 नवंबर, सोमवार को प्रातः 12 बजे महाआरती एवं महाप्रसादी (भंडारा) का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन श्री पिपलेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण, लाल दरवाजा, राजगढ़ में होगा। श्री पिपलेश्वर महादेव उत्सव समिति एवं समस्त भक्तगण, वार्ड क्रमांक 15 राजगढ़ ने सभी धर्म प्रेमी जनता को कथा श्रवण के लिए सादर आमंत्रित किया है।
« PREV
NEXT »