BREAKING NEWS
latest
TIMES OF MALWA
DIGITAL SERVICES
PR • MEDIA PROMOTION • SEO • NEWS COVERAGE • CGI ADS • SOCIAL MEDIA
TIMES OF MALWA
PR • SEO • CGI ADS • NEWS PROMOTION
VISIT NOW

मक्सी अब ग्रीन मैनूफैक्चरिंग हब के रूप में जाना जाएगा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Maksi Green Manufacturing Hub, CM Mohan Yadav, Shajapur Development, Green Energy Equipment, Madhya Pradesh Industrial Growth, Ujjain Shajapur Projects, Maksi Industrial Area




उज्जैन-शाजापुर की भूमि पर बनेंगे हरित ऊर्जा उपकरण
मध्यप्रदेश अग्रसर है समृद्धि और प्रगति की अनवरत यात्रा पर
बहनों के आर्थिक कल्याण के लिए हमने जो वादा किया, उसे पूरा भी किया
गीता जयंती भी हर्ष और आनंद से मनाएंगे, सभी नगरों में गीता भवन भी बनाएंगे
उज्जैन और शाजापुर हैं जुड़वा भाई, उज्जैन के विकास का लाभ मिल रहा शाजापुर को भी
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मक्सी में किया 8174 करोड़ रुपए लागत वाली 6 औद्योगिक इकाइयों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण
487 करोड़ लागत वाले 20 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन
सरदार वल्लभ भाई पटेल सांदीपनि विद्यालय के नवीन भवन का किया लोकार्पण
शाजापुर जिले के 60 हजार किसानों को अंतरित की 39.50 करोड़ रुपए राहत राशि
लखुन्दर सिंचाई परियोजना को दी मंजूरी
बेरछा-झोकरा-मक्सी सड़क मार्ग का उन्नयन कार्य किया मंजूर
लखुंदर नदी पर 20 करोड़ रुपए की लागत से बनेगा उच्चस्तरीय पुल
मुख्यमंत्री डॉ. यादव औद्योगिक प्रक्षेत्र मक्सी में आयोजित समारोह में हुए शामिल


  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मालवा क्षेत्रजो अपनी मीठी संस्कृति और उर्वर भूमि के लिए मशहूर हैअब ग्रीन एनर्जी का हब बनने जा रहा है। यह क्षेत्र विकास के नए संकल्पों के साथ नई ऊर्जा और उमंग से प्रदीप्त हो रहा है। शाजापुर जो सोने और नमकीन के लिए जाना जाता हैअब अपनी औद्योगिक प्रगति के लिए भी पहचाना जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि बाबा महाकाल की कृपा से उज्जैन-शाजापुर की पुण्यधरा हरित ऊर्जा उत्पादन में उपयोग होने वाले सभी उपकरणों का प्रोडक्शन सेंटर बनने जा रही है। उन्होंने कहा कि मक्सी नगर अब सेंट्रल इंडिया के ग्रीन मैनुफैक्चरिंग हब के रूप में विकसित होकर अपनी नई पहचान कायम करेगा। इससे यहां के किसानों को अपने ही क्षेत्र में प्रोसेसिंगपैकेजिंग और भंडारण की भी सुविधा मिलेगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव रविवार को शाजापुर जिले के औद्योगिक प्रक्षेत्र मक्सी के दशहरा मैदान में विभिन्न औद्योगिक इकाइयों के भूमिपूजन एवं लोकार्पण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

  मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मक्सी नगर में करीब 8174 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाली 6 औद्योगिक इकाइयों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया। इसमें चार इकाइयों का भूमिपूजन एवं दो इकाइयों का लोकार्पण शामिल है। मुख्यमंत्री ने करीब 384 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से उज्जैन से मक्सी तक निर्मित होने वाली करीब 38.95 किलोमीटर लम्बी फोर लेन रोड़ निर्माण कार्य का भूमिपूजन भी किया।

  मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश में अपनी पावन परम्पराओं की चमकप्रगति एवं समृद्धि की नई रौशनी और विकसित भविष्य की आहट सुनाई दे रही है। हम प्रदेश के युवाओं के सपनों में विकास के नए रंग भर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार की सरकार में हमारा मध्यप्रदेश समृद्धि और प्रगति की अनवरत यात्रा पर अग्रसर है। आज मक्सी औद्योगिक क्षेत्र में हुआ विभिन्न नवीन औद्योगिक इकाइयों के भूमिपूजन की एक-एक ईंट मालवा क्षेत्र की नई ऊर्जा और विकास का आधार बनेगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि बहुतजल्द यह भूमि न केवल आध्यात्मिक प्रकाश में आलोकित होगीबल्कि औद्योगिक ऊर्जा से भी दमकेगी। पार्वती-कालीसिंध नदी जोड़ो लिंक परियोजना का लाभ भी क्षेत्र को मिलेगा। आज मक्सी की इस ऊर्वर भूमि पर विकास का जो बीज बोया जा रहा हैवह आने वाले वर्षों में हजारों युवाओं के जीवन में समृद्धि लेकर आएगा। उन्होंने कहा कि आज शाजापुर जिले को डबल गिफ्ट मिल रहा है। औद्योगिक इकाइयों की स्थापना के साथ शाजापुर को कई विकास कार्यो की सौगातें भी दी जा रही हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज यहां 487 करोड़ 36 लाख रुपये की लागत से 20 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन सम्पन्न हुआ है। छह औद्योगिक इकाइयों के भूमिपूजन और लोकार्पण से यहां 8174 करोड़ रुपये से अधिक का पूंजी निवेश आएगा। इससे इस क्षेत्र के 15 हज़ार से अधिक लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार मिलेगा।

   मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश शांतिसमरसतासुशासनऔद्योगीकरण के साथ-साथ लोकतांत्रिक परम्पराओं के सहज स्थापन का केंद्र बन चुका है। हमारे यहां सब मिलकर साल भर होली-दीवाली मनाते हैं। हमारी बहनें हर महीने भाईदूज और रक्षाबंधन मनाती हैं। उन्होंने कहा कि जैसी नीयतवैसी बरकत। बहनों के आर्थिक कल्याण के लिए हमने जो कहा वह किया। जो वादा किया थावह पूरा करके भी दिखा दिया है। उन्होंने कहा कि लाड़ली बहना योजना के तहत 1500 रुपए की मासिक आर्थिक सहायता के अलावा हमारी सरकार रोजगार आधारित उद्योगों में रोजगार पाने वाली कामकाजी बहनों को हर महीने 5 हजार रुपए की अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि देगी। उनके नियोक्ता की तरफ से जो मासिक वेतन मिलेगासो अलग। उन्होंने कहा कि किसानों की आय बढ़ाने के लिए हम हर जरूरी प्रयास कर रहे हैं। प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को हम 20 प्रतिशत तक लेकर जाएंगे। गाय पालने वाले लोगों को हम 40 रुपए प्रति गौमाता अनुदान देंगे। हम गीता जयंती भी हर्ष और आनंद के साथ मनाएंगे। साथ ही प्रदेश के सभी नगरों में गीता भवन भी बनाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि उज्जैन और शाजापुर जुड़वा भाईयों की तरह हैं। उज्जैन में हो रहे विकास का लाभ शाजापुर को भी बराबर मिल रहा है। इन दिनों शाजापुर जिले में विकास का नया सैलाब आ रहा है। शुजालपुर में आयुर्वेदिक कॉलेज और शाजापुर में मेडिकल कॉलेज बनने जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने 15 नवम्बर को राष्ट्रीय जनजातीय गौरव दिवस मनाया है। प्रदेश के जनजातीय भाईयों के कल्याण के लिए हम कोई कमी नहीं रखेंगे। उन्होंने कहा कि अब जनजातीय कार्य विभाग के अधीर कन्या शिक्षा परिसर/आश्रम/छात्रावास महारानी दुर्गावती के नाम से जाने जाएंगे। इसी तरह बालक छात्रावास महाराजा शंकर शाह के नाम पर संचालित किए जाएंगे।

उज्जैनशाजापुर और देवास बन रहा है नया औद्योगिक सर्किट

  मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि उज्जैनदेवास और शाजापुर मिलकर अब मध्यप्रदेश की नई औद्योगिक त्रिवेणी बन रहे हैं। यहां निवेशइंडस्ट्रीउपजाऊ भूमि और स्किल्ड वर्कफोर्स भी उपलब्ध है। उज्जैन-देवास-शाजापुर कॉरिडोर की सबसे बड़ी ताकत इसकी ऑल टाइम कनेक्टिविटी है। यह क्षेत्र केवल औद्योगिक भूमि का समूह नहीं रहाबल्कि ग्रीन एनर्जीमैन्युफैक्चरिंगएमएसएमईसप्लाई चेनखाद्य प्रसंस्करण और ऊर्जा उपकरणों के निर्माण का तेज़ी से उभरता हुआ क्लस्टर बन चुका है। उन्होंने कहा कि शाजापुर के मक्सी नगर में 88 हेक्टेयर क्षेत्रफल में एक बहुउद्देशीय औद्योगिक क्षेत्र विकसित किया गया है। यहां की 60 से अधिक सक्रिय औद्योगिक इकाइयां स्थानीय रोज़गार का बड़ा आधार बन चुकी हैं। इन इकाइयों से लगभग 9 हज़ार लोगों को रोजगार मिल रहा है। उन्होंने बताया कि शाजापुर के भदौनी-बामनियाखेड़ी-खेरखेड़ी क्षेत्र में 30 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से विकसित हो रहे एमएसएमई पार्क में लगभग 2500 करोड़ रुपए का पूंजी निवेश हो रहा है। यह क्षेत्र 4 हजार नए रोजगार के अवसरों का स्रोत बनेगा। प्रधानमंत्रीजी के कुशल नेतृत्वहमारी नीति एवं नीयत से आज मध्यप्रदेश उद्योग और रोजगार की नई यात्रा पर है। उन्होंने कहा कि निवेश और रोजगार वर्ष के बीते 11 महीने ऐतिहासिक रहे हैं। निवेशक हमारी नीति और नीयत से प्रभावित होकर मध्यप्रदेश की विकास यात्रा के साथी बने हैं। आने वाले वर्षों में हमारे संसाधन ही हमारी सफलता की नई कहानी लिखेंगे।

  मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हमारी सरकार द्वारा अबतक फसल क्षति एवं प्राकृतिक आपदा में कुल 1802 करोड़ रुपये से अधिक की राहत राशि प्रदेश के पीड़ित किसानों को दी जा चुकी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि किसान भाइयों के लिए भावांतर योजना भी शुरू हो गई है। अभी तीन दिन पहले ही प्रदेश के 1.33 लाख से अधिक किसानों के खातों में 233 करोड़ रुपए भावांतर राशि अंतरित की गई। हमारी सरकार ने योजना की शुरुआत करने के 15 दिन में ही किसानों से किया वादा पूरा किया।

  मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस अवसर पर शाजापुर जिले के लिए 487 करोड़ 36 लाख रुप्ए से अधिक की लागत वाले 20 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। इसमें 68.93 करोड़ रुपए की लागत से नवनिर्मित 11 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं 418.42 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले 9 विकास कार्यों का भूमिपूजन शामिल है। आज लोकार्पित होने वाले प्रमुख कार्यों में 51 करोड़ 62 लाख रुपए की लागत से निर्मित सरदार वल्लभ भाई पटेल सांदीपनि विद्यालय के नवीन विद्यालय भवन का लोकार्पण भी शामिल है।

  मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शाजापुर जिले के 60 हजार से अधिक किसानों को सिंगल क्लिक के जरिए 39.50 करोड़ रुपए राहत राशि का वितरण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने शाजापुर जिले में राज्य शासन द्वारा संचालित/नियंत्रित करीब 995 देव स्थानों की एक निर्देशिका का विमोचन भी किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बीते दिनों जापान में हुई चौथी एशियन कूडो चैम्पियनशिप में रजत पदक हासिल करने वाली शाजापुर जिले की खिलाड़ी छात्रा का सम्मान भी किया।

 कार्यक्रम में शासन की विभिन्न योजनाओं के तहत चयनित हितग्राहियों को हितलाभ वितरण भी किया गया। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम स्थल पर लगाई गई विकास प्रदर्शनी का अवलोकन कर सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा दिव्यांग हितग्राहियों को ट्राइसिकल एवं अन्य सहायक उपकरणों का वितरण किया। मुख्यमंत्री ने सभी दिव्यांगजनों का पुष्पहारों से स्वागत कर सहायक उपकरण दिए और उन्हें अपना आशीष भी दिया। मुख्यमंत्री द्वारा आज जिन औद्योगिक इकाइयों का भूमिपूजन किया गयाउनमें मेसर्स जैक्सन इन्ट्रीग्रेटेड सोलर लिमिटेड की निर्माण इकाई (निवेश राशि - 7104.89 करोड़ रुपए) और मेसर्स रूक्मणी एंड संस की निर्माण इकाई (निवेश राशि - 10 करोड़ रुपए) शामिल हैं।

 स्थानीय जनप्रतिनिधियों की मांग पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शाजापुर जिले के विकास से जुड़ी कई घोषणाएं भी कीं। मुख्यमंत्री ने शाजापुर जिले में प्रस्तावित लखुन्दर सिंचाई परियोजना को मंजूरी दी। मुख्यमंत्री ने बेरछा-झोकरा-मक्सी सड़क मार्ग के 110 करोड़ रुपए से होने वाले उन्नयन कार्य को मंजूरी देने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने मोहन बड़ोदिया में बायपास सहित अन्य क्षेत्रीय सड़कों के निर्माण कार्य को भी मंजूरी देने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने लखुंदर नदी पर 20 करोड़ रुपए की लागत वाले एक उच्च स्तरीय पुल निर्माण कार्य की भी घोषणा की। मुख्यमंत्री ने मतगांव में 315 एमपीए क्षमता का ग्रिड निर्माण कार्यमक्सी में युवाओं के कौशल विकास के लिए प्रस्तावित लैब निर्माण कार्य को मंजूरी देते हुए नगरपालिका शाजापुर एवं नगर परिषद मक्सी में विभिन्न विकास कार्यों की लिए 10-10 करोड़ रुपए देने की घोषणा की।

  कार्यक्रम को देवास-शाजापुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री महेंद्र सिंह सोलंकीविधायक शाजापुर श्री अरूण भीमावदजिला अध्यक्ष श्री रवि पांडे और जैक्सन इन्ट्रीग्रेटेड सोलर लिमिटेड के पदाधिकारी श्री संजय गुप्ता ने भी संबोधित किया। सांसद श्री सोलंकी ने कहा कि विकास के मामले में हमारा संसदीय क्षेत्र पूरे प्रदेश में अग्रणी बनकर उभर रहा है। विधायक श्री भीमावद ने अन्य मांगों सहित झरनेश्वर महादेव मंदिर में विकास कार्यों के लिए दो करोड़ रुपए सहित 11 सड़कों के निर्माण कार्य की मांग रखी। जैक्सन लिमिटेड के पदाधिकारी श्री गुप्ता ने बताया कि जिस निर्माण इकाई का आज भूमिपूजन हुआ है वह जुलाई 2026 तक बनकर तैयार हो जाएगी। उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. यादव को इस इकाई का लोकार्पण करने के लिए इसी कार्यक्रम से आमंत्रित भी किया।

  कार्यक्रम में उच्च शिक्षाआयुष एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री इंदर सिंह परमारउज्जैन सांसद श्री अनिल फिरोजियाराज्यसभा सदस्य श्री उमेशनाथ महाराजविधायक श्री अनिल जैन कालूहेड़ाविधायक डॉ. राजेश सोनकरश्रीमती कलावती यादवसुश्री बबीता सहित बड़ी संख्या में मक्सीशाजापुरदेवासउज्जैन एवं अन्य जिलों से आए किसान एवं नागरिक उपस्थित थे।

 

« PREV
NEXT »