BREAKING NEWS
latest
TIMES OF MALWA
DIGITAL SERVICES
PR • MEDIA PROMOTION • SEO • NEWS COVERAGE • CGI ADS • SOCIAL MEDIA
TIMES OF MALWA
PR • SEO • CGI ADS • NEWS PROMOTION
VISIT NOW

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर सजी सांस्कृतिक संध्या, “भारत का हृदय – मध्यप्रदेश गान” ने बांधा समा

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस, मध्यप्रदेश स्थापना दिवस समारोह, मध्यप्रदेश स्थापना दिवस 2025, भारत का हृदय मध्यप्रदेश, भारत का हृदय गान, मध्यप्रदेश गान, सांस्कृतिक संध्या, सांस्कृतिक कार्यक्रम, पीजी कॉलेज राजगढ़, राजगढ़ समाचार, धार समाचार, मध्यप्रदेश समाचार, मध्यप्रदेश सांस्कृतिक कार्यक्रम, मध्यप्रदेश सांस्कृतिक विरासत, नूपुर कला केंद्र, मध्यप्रदेश दिवस आयोजन, स्थापना दिवस मध्यप्रदेश, मध्यप्रदेश की पहचान, मध्यप्रदेश गौरव, मध्यप्रदेश का इतिहास, मध्यप्रदेश उत्सव, मध्यप्रदेश विशेष, मध्यप्रदेश की संस्कृति, मध्यप्रदेश की परंपरा, मुख्यमंत्री कार्यक्रम मध्यप्रदेश, जिला कार्यक्रम धार, मध्यप्रदेश न्यूज़, धार न्यूज़, राजगढ़ न्यूज़, स्थापना दिवस न्यूज़, स्थापना दिवस समाचार, madhya pradesh foundation day, madhya pradesh foundation day 2025, madhya pradesh cultural evening, madhya pradesh celebration, madhya pradesh gaan, bharat ka hriday, heart of india, madhya pradesh heart of india, pg college rajgarh event, rajgarh news, dhar news, madhya pradesh news, madhya pradesh event, madhya pradesh culture, madhya pradesh tradition, madhya pradesh day celebration, madhya pradesh sthapna diwas, madhya pradesh sthapna diwas program, india heart state, mp day celebration, mp foundation day news, mp cultural night, mp establishment day, bharat ka hriday gaan, madhya pradesh pride, madhya pradesh heritage, madhya pradesh songs, cultural event madhya pradesh, mp diwas program, mp diwas news







     धार : मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर पीजी कॉलेज के सभागृह में भव्य सांस्कृतिक समारोह का आयोजन किया गया। रंगारंग प्रस्तुतियों से सजी इस संध्या में “भारत का हृदय – मध्यप्रदेश गान” ने पूरे वातावरण को देशभक्ति और गौरव के भाव से ओतप्रोत कर दिया।

    कार्यक्रम की शुरुआत नूपुर कला केंद्र की बालिकाओं द्वारा प्रस्तुत “मध्यप्रदेश गान” से हुई, जिसमें यह संदेश दिया गया कि “भारत का हृदय है मध्यप्रदेश” — जहां विंध्याचल का भाल है, नर्मदा का कलकल जल जीवनदायिनी बनकर बहता है, शिप्रा का अमृतकुंड है, और महाकाल के तिलक से पावन यह भूमि अपनी अनोखी पहचान रखती है।
    इसके बाद कलाकारों प्रगति अग्रवाल, शिवन्या डोड, मानवी डोडिया, गरिमा वर्मा, विधि चौधरी, अर्पिता गौतम, विधि बुंदेला, वेंदिका वड़नेरकर और ईशान श्रीवास्तव ने मनमोहक नृत्य व गायन प्रस्तुतियां दीं। उनकी प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। तालियों की गूंज से सभागृह कई बार गुंजायमान हुआ। स्थानीय कलाकारों की लोक प्रस्तुतियों ने क्षेत्रीय संस्कृति का सुंदर चित्र प्रस्तुत किया।सीएम राइज स्कूल धार की बालिकाओं द्वारा दी गई प्रस्तुति “म्हारो प्यारो मध्यप्रदेश” और आदिवासी नृत्य को दर्शकों के खूब सराहा। 

   संगीतमय संध्या को और भावपूर्ण बनाने में गायक कीर्तेश शुक्ला, यश कोशिक शर्मा और उनकी टीम ने भी अहम भूमिका निभाई। उन्होंने “मेरा मध्यप्रदेश है”, “तेरी मिट्टी में मिल जावां ” और “ज़िन्दगी मौत ना बन जाए ” जैसे गीतों के माध्यम से प्रदेश की संस्कृति, मातृभूमि और लोकगौरव का भावपूर्ण चित्रण किया।

  इस अवसर पर जिले की विशिष्ट प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। सम्मानित व्यक्तित्वों में पद्मश्री श्री भगवतीलाल राजपुरोहित (प्रख्यात इतिहासवेत्ता और लेखक), अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी सौरभ वर्मा, समीर वर्मा, प्रियांशु राजावत, तथा अंतरराष्ट्रीय शूटिंग खिलाड़ी ज्योतिरादित्य सिंह सिसोदिया एवं श्रेष्ठा सिंह सिसोदिया (कोद, बदनावर) शामिल रहे।

  कार्यक्रम में केंद्रीय राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर, विधायक नीना वर्मा, कलेक्टर प्रियंक मिश्रा, एसपी मयंक अवस्थी, सीईओ अभिषेक चौधरी, नगर पालिका अध्यक्ष नेहा बोडाने, पूर्व सांसद छतरसिंह दरबार, चंचल पाटीदार सहित बड़ी संख्या में नागरिक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।मध्यप्रदेश की सांस्कृतिक विरासत, लोकगौरव और प्रतिभा का संगम बना यह समारोह न केवल रंगारंग प्रस्तुतियों से सजा, बल्कि “प्रदेश की आत्मा और गौरव का प्रतीक” बनकर अविस्मरणीय बन गया।

« PREV
NEXT »