BREAKING NEWS
latest
TIMES OF MALWA
DIGITAL SERVICES
PR • MEDIA PROMOTION • SEO • NEWS COVERAGE • CGI ADS • SOCIAL MEDIA
TIMES OF MALWA
PR • SEO • CGI ADS • NEWS PROMOTION
VISIT NOW

Sahas Purswani नजर आए नए म्यूजिक वीडियो ‘Ram Ram Gaun Mein’ में, Sanskriti Varma संग दिखी शानदार केमिस्ट्र




मुंबई: उभरते अभिनेता साहस पुरस्वानी, जिन्होंने हाल ही में अपनी पहली फिल्म ‘सुंदरनगर की सुंदरि’ से दर्शकों का दिल जीता था, अब अपने नए म्यूजिक वीडियो ‘राम राम गांव में’ के जरिए एक बार फिर चर्चा में हैं। यह गाना 18 अक्टूबर 2025 को SA2 प्रोडक्शन के बैनर तले रिलीज़ हुआ है।

इस गाने को अपनी आवाज़ दी है सिंगर अक्षत शर्मा ने। लोक रंग और आधुनिक संगीत के संगम से सजा ‘राम राम गांव में’ एक ताज़गीभरा देसी अंदाज़ पेश करता है। वीडियो में साहस पुरस्वानी के साथ अभिनेत्री संस्कृति वर्मा नजर आ रही हैं। दोनों की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री दर्शकों को खूब पसंद आ रही है।

वीडियो में साहस एक सादे, लेकिन दिलकश गांव के युवक की भूमिका निभा रहे हैं। उनका अभिनय सहज, स्वाभाविक और भावनाओं से भरा हुआ है। साहस के चेहरे की अभिव्यक्तियाँ और बॉडी लैंग्वेज गाने को और भी जीवंत बना देती हैं।

अपने अनुभव साझा करते हुए साहस ने कहा, “‘राम राम गांव में’ मेरे दिल के बहुत करीब प्रोजेक्ट है। यह गाना भारतीय संस्कृति से जुड़ा है, लेकिन इसकी पेशकश बेहद युवा और मॉडर्न अंदाज़ में की गई है। संस्कृत‍ि और पूरी टीम के साथ काम करना बहुत अच्छा अनुभव रहा।”

गाने की धुन और बोल दोनों ही लोगों के ज़ेहन में उतरने वाले हैं। सिंगर अक्षत शर्मा की आवाज़ और जोश ने इसे और ऊर्जावान बना दिया है, वहीं वीडियो का रंगीन और उत्सवपूर्ण फिल्मांकन इसे विजुअली आकर्षक बनाता है।

‘सुंदरनगर की सुंदरि’ के बाद यह गाना साहस पुरस्वानी के करियर में एक और अहम मुकाम साबित हो रहा है। अपनी सहज अभिनय शैली और मेहनत के बल पर साहस आज के युवाओं के बीच एक उभरते सितारे के रूप में पहचाने जा रहे हैं 

« PREV
NEXT »