BREAKING NEWS
latest
TIMES OF MALWA
DIGITAL SERVICES
PR • MEDIA PROMOTION • SEO • NEWS COVERAGE • CGI ADS • SOCIAL MEDIA
TIMES OF MALWA
PR • SEO • CGI ADS • NEWS PROMOTION
VISIT NOW

महर्षि वाल्मीकि जयंती एवं शरद पूर्णिमा के उपलक्ष्य में राजगढ़ में हुआ विराट कवि सम्मेलन,कवियों ने समां बांधा




 

  राजगढ़ (धार)। महर्षि वाल्मीकि जयंती एवं शरद पूर्णिमा के पावन अवसर पर भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट एवं अखिल भारतीय साहित्य परिषद् के संयुक्त तत्वावधान में सेल्फ डिफेंस एंड मार्शल आर्ट्स एकेडमी राजगढ़ में एक विराट कवि सम्मेलन का सफल आयोजन किया गया।

  कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ.बलबहादुरसिंह राठौड़,विशेष अतिथि डॉ.आशिष वैद्य एवं दीपक जैन नगर परिषद उपाध्यक्ष राजगढ़, तथा अध्यक्ष प्रेम कुमार वैद्य ने माँ सरस्वती के पूजन के साथ किया। अतिथियों का स्वागत मोतियों की माला से किया गया। इस अवसर पर मार्शल आर्ट्स एकेडमी के राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर के पदक विजेता खिलाड़ियों को अतिथियों द्वारा पदक एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

   इसके पश्चात भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने कवियों का स्वागत किया। कवि सम्मेलन में डॉ. शिरीन कुरैशी (सी.एम. राइज स्कूल सरदारपुर,शिक्षिका),संदीप यादव, राजगढ़ (हास्य कवि, गायक और शिक्षक),आशीष त्रिवेदी,भोपावर (ओज रस),अजय पाटीदार, बड़वेली सरदारपुर (राम गीत और देश भक्ति गीत),महेश डांगी,धार (हास्य रस) एवं हरिनारायण तिवारी (श्रृंगार रस) जैसे ख्याति प्राप्त कवियों ने अपनी मनमोहक रचनाओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कवियों ने विभिन्न रसों की कविताओं से ऐसा समां बांधा कि सभी श्रोता, संगठन के पदाधिकारी,आमंत्रित अतिथि एवं अभिभावक काव्य पाठ का भरपूर आनंद लेते रहे और खूब तालियां बजाकर कवियों का उत्साहवर्धन किया।

 कार्यक्रम के अंत में कवियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट के पदाधिकारी योगेन्द्र तिवारी (सरदारपुर तहसील अध्यक्ष), झमकलाल मारु (तहसील सचिव), राजू जोशी (जिला महामंत्री), श्रीमती सीता शर्मा (तहसील महिला अध्यक्ष), श्रीमती साधना उपाध्याय (तहसील सचिव),नरेन्द्र सिंह कटारिया (जिला सदस्य), सुनील फरबदा (जिला सदस्य),शुभम शर्मा (तहसील सदस्य) प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन धार जिला अध्यक्ष महेश कुमार वर्मा ने किया।
« PREV
NEXT »