BREAKING NEWS
latest
TIMES OF MALWA
DIGITAL SERVICES
PR • MEDIA PROMOTION • SEO • NEWS COVERAGE • CGI ADS • SOCIAL MEDIA
TIMES OF MALWA
PR • SEO • CGI ADS • NEWS PROMOTION
VISIT NOW

देव प्रबोधिनी एकादशी पर श्रीराम पथ गमन क्षेत्र होगा 3,51,111 दीपों से रोशन,राम पथ गमन के जिलों में दीपोत्सव पर्व-2025 का आयोजन एक नवम्बर को

                                                             

 
 

   देव प्रबोधिनी एकादशी के अवसर पर 1 नवंबर, 2025, विक्रम संवत् – 2082, कार्तिक शुक्ल एकादशी पर सायं दीपोत्सव पर्व-2025 के तहत राम पथ गमन क्षेत्र के 9 स्थलों पर 3,51,111 दीपों से श्रीरामचंद्र जी, माता सीता, माँ नर्मदा, माँ मंदाकिनी की दीप आराधना की जाएगी। दीप प्रज्वलन के साथ ही भक्ति संगीत संध्या का आयोजन भी किया जाएगा, जिसमें प्रदेश के ख्यातिलब्ध कलाकार भाग लेंगे।

  श्रीरामचन्द्र पथ गमन न्यास द्वारा यह आयोजन राम पथ गमन के चिह्नांकित जिलों में जिला प्रशासन के सहयोग से संयोजित किया जाएगा। न्यास द्वारा यह आयोजन निम्न स्थलों पर होगा –


📍 चित्रकूट के राघव प्रयाग घाट-पंचवटी घाट,
📍 अमरकंटक के रामघाट,
📍 मैहर की आल्हा तलैया,
📍 नर्मदापुरम् के सेठानी घाट,
📍 कटनी के कटायेघाट तालाब,
📍 पन्ना के धरम सागर तालाब,
📍 उमरिया के प्राचीन सगरा मंदिर।


जबकि शहडोल के सीतामढ़ी (गंधिया) में आयोजन 5 नवंबर को किया जाएगा।

न्यास के सीईओ श्री एन.पी. नामदेव ने बताया कि यह आयोजन जन-जन तक प्रभु श्रीरामचंद्र जी के आदर्शों को सम्प्रेषित करेगा।

🔸 अमरकंटक (जिला अनूपपुर) – माँ नर्मदा के पुण्य तट पर रामघाट में 51,000 दीप प्रज्ज्वलित होंगे। माँ नर्मदा उद्गम मंदिर के मुख्य पुजारी के साथ 7 पुरोहित माँ नर्मदा की महाआरती करेंगे। इस अवसर पर जबलपुर के श्री मनीष अग्रवाल भक्ति गायन की प्रस्तुति देंगे।

🔸 चित्रकूट (जिला सतना) – राघव प्रयाग घाट पर 1,11,111 दीप प्रज्ज्वलित होंगे। 15 पंडितों द्वारा माँ मंदाकिनी की महाआरती की जाएगी। इस अवसर पर सागर के “विभोर” इंडियन फ्यूजन बैंड श्रीरामचंद्र केंद्रित भजनों की प्रस्तुति देगा। पंचवटी घाट पर 21,000 दीपों से आराधना एवं सुश्री मुस्कान चौरसिया (बालाघाट) भक्ति गायन करेंगी।

🔸 मैहर (जिला सतना) – आल्हा तलैया के पुण्य तट पर 51,000 दीप प्रज्ज्वलन के साथ 7 पंडित माँ शारदा की महाआरती करेंगे। इस अवसर पर सुश्री साक्षी पटेरिया (सागर) एवं उनके साथी भक्ति गीत प्रस्तुत करेंगे।

🔸 नर्मदापुरम् – सेठानी घाट पर 51,000 दीप आराधना होगी। 7 पंडित माँ नर्मदा की महाआरती करेंगे। इस अवसर पर भोपाल के दीप म्यूजिकल ग्रुप श्रीराम भजनों की प्रस्तुति देगा।

🔸 कटनी – कटायेघाट तालाब पर 15,000 दीप प्रज्वलन एवं 5 पंडितों द्वारा महाआरती की जाएगी। इस अवसर पर नर्मदापुरम् के श्री नमन तिवारी एवं साथी लोकगीत एवं भजन प्रस्तुत करेंगे।

🔸 पन्ना – धरम सागर तालाब के तट पर 11,000 दीप प्रज्वलन एवं महाआरती की जाएगी। इस अवसर पर सुश्री वेदिका मिश्रा (पन्ना) एवं साथी कलाकार भजन प्रस्तुत करेंगे।

🔸 उमरिया – प्राचीन सगरा मंदिर प्रांगण में 31,000 दीप अर्पण एवं महाआरती की जाएगी। इस अवसर पर श्री सत्यम आरख (कटनी) एवं साथी भक्ति गायन करेंगे।

🔸 शहडोल (सीतामढ़ी–गंधिया) – 5 नवंबर को 11,000 दीप प्रज्ज्वलन एवं श्रीरामचंद्र-माता सीता की महाआरती की जाएगी। इस अवसर पर सुश्री बबली यादव (उमरिया) एवं साथी भक्ति गीतों की प्रस्तुति देंगी।

 यह आयोजन प्रदेश की संस्कृति, श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम होगा,जो श्रीराम के आदर्शों को जन-जन तक पहुँचाने का माध्यम बनेगा।


« PREV
NEXT »