BREAKING NEWS
latest
TIMES OF MALWA
DIGITAL SERVICES
PR • MEDIA PROMOTION • SEO • NEWS COVERAGE • CGI ADS • SOCIAL MEDIA
TIMES OF MALWA
PR • SEO • CGI ADS • NEWS PROMOTION
VISIT NOW

राजगढ़ का जैन तीर्थयात्री संघ पहुँचा ओसियाँजी




 


  राजगढ़/ धार: राजगढ़ से प्रतिवर्ष निकलने वाला जैन तीर्थयात्री संघ अपने तीसरे दिन की यात्रा पूरी करके जोधपुर से होते हुए ओसियाँजी पहुँचा। यह संघ 8 सितंबर को यात्रा संयोजक अशोक भंडारी के नेतृत्व में राजगढ़ से रवाना हुआ था,जिसमें राजगढ़ और उसके आसपास के क्षेत्रों के साथ-साथ गुजरात के भी 60 यात्री शामिल हैं।

  यह यात्रा संघ करेड़ा पार्श्वनाथ, चारभुजा जी और नाडोल होते हुए जोधपुर पहुँचा। यात्रियों ने नाडोल में प्रसिद्ध आशापुरा माताजी के दर्शन किए। इसके बाद संघ ने जोधपुर के संबोधी धाम में रात्रि विश्राम किया। जोधपुर में यात्रियों ने मेहरानगढ़ किला, उम्मेद पैलेस, कायलाना झील और माचिया पार्क जैसे प्रमुख दर्शनीय स्थलों का भ्रमण किया।

  जोधपुर में, अखिल भारतीय सिंघवी भाईपा संगठन द्वारा यात्रियों के लिए चाय-नाश्ते की व्यवस्था की गई और संघ के प्रमुख सदस्यों का सम्मान भी किया गया।

  जोधपुर से आगे बढ़ते हुए, संघ ने रास्ते में पद्मावती धाम के दर्शन किए और रात्रि विश्राम के लिए ओसियाँजी तीर्थ पहुँचा। यह यात्रा संघ आगे रामदेवरा, लोदरवा, जैसलमेर, नाकोड़ाजी, भांडवपुर, जीरावाला जी, बामनवाड़ी और केसरीयाजी जैसे तीर्थों की यात्रा करेगा और 17 सितंबर को राजगढ़ वापस लौटेगा।

 नाकोड़ा ग्रुप द्वारा यात्रा के दौरान सभी यात्रियों के लिए ठहरने, नाश्ते और भोजन की सुंदर व्यवस्था की गई है। यह इस संघ की 27वीं वार्षिक यात्रा है। यह जानकारी संघ के मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र भंडारी ने दी।

« PREV
NEXT »