BREAKING NEWS
latest
TIMES OF MALWA
DIGITAL SERVICES
PR • MEDIA PROMOTION • SEO • NEWS COVERAGE • CGI ADS • SOCIAL MEDIA
TIMES OF MALWA
PR • SEO • CGI ADS • NEWS PROMOTION
VISIT NOW

राजगढ़ में धूमधाम से मनाई गई तेजा दशमी,निकाली गई भव्य निशान यात्रा,मनन्तधारियो ने उठाए निशान







  राजगढ़/धार।  राजगढ़ क्षेत्र में मंगलवार 28 मई को भगवान तेजाजी महाराज के प्रति श्रद्धा और भक्ति की अमिट छाप के साथ तेजा दशमी का पर्व मनाया गया। इस पावन अवसर पर क्षत्रिय राजपूत समाज द्वारा एक भव्य निशान यात्रा का आयोजन किया गया।

  यात्रा का शुभारंभ सुबह दस बजे भानगढ़ रोड स्थित श्री तेजाजी मंदिर से हुआ। यात्रा के आगे-आगे बैंड बाजा बजते हुए चल रहा था, जिस पर भक्ति गीतों की मधुर प्रस्तुति से पूरे नगर का वातावरण आध्यात्मिक और उल्लासमय हो गया।

 यात्रा में दो घोड़ों पर सवार युवक धर्मपताका लहराते हुए नजर आए। निमाड़ के प्रसिद्ध पारंपरिक ढोल की थाप पर युवाओं ने उत्साहपूर्वक नृत्य किया। सुप्रसिद्ध भजन गायक श्री कृष्णा और गायिका श्रीमती दीपिका सोनी के मधुर भजनों पर युवतियों और महिलाओं ने आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किया। मन्नतधारी परिवारों के सदस्य धर्मध्वजा लेकर यात्रा में शामिल हुए।

  शहर के अनेक स्थानों पर यात्रा का स्वागत किया गया। यात्रा में पुरुषों ने पारंपरिक राजपूत वेशभूषा धारण की, वहीं महिलाएं चुनरी और साड़ी में शोभा का केंद्र बनीं। यात्रा में भगवान तेजाजी की एक मनमोहक झांकी भी शामिल थी, जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया।

  मुख्य मार्गों से होती हुई यात्रा पुनः तेजाजी मंदिर पहुँची, जहाँ मन्नतधारियों को विधि-विधान से पुनः विराजमान किया गया। मंदिर के पुजारियों द्वारा विधिवत पूजन-अर्चन किया गया। इस दौरान तेजाजी के अंशों (पुजारियों) द्वारा सांप आदि जहरीले जीव-जंतुओं के काटने से पीड़ित भक्तों के धागे (मन्नत के धागे) तोड़े गए।

  तेजा दशमी के शुभ अवसर पर देर रात तक मंदिर में श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहा, जो भगवान तेजाजी के दर्शन और वंदन कर अपनी श्रद्धा व्यक्त करते रहे।

« PREV
NEXT »