BREAKING NEWS
latest
TIMES OF MALWA
DIGITAL SERVICES
PR • MEDIA PROMOTION • SEO • NEWS COVERAGE • CGI ADS • SOCIAL MEDIA
TIMES OF MALWA
PR • SEO • CGI ADS • NEWS PROMOTION
VISIT NOW

18 सितंबर को सरदारपुर मे प्रसिध्द भजन गायक गोकुल शर्मा देंगे प्रस्तुति,देश प्रेमी मित्र मंडल के सदस्य घर-घर पहुचकर देंगे भजन संध्या का निमंत्रण




 

 सरदारपुर (धार)। देश प्रेमी मित्र मंडल सरदारपुर द्वारा गणेश महोत्सव अंतर्गत दिनांक 18 सितंबर 2025 को सरदारपुर मे खेल परिसर मैदान पर भव्य भजन संध्या का आयोजन किया जा रहा है जिसमे देश के सुप्रसिद्ध गायक गोकुल शर्मा राजस्थान, हिन्दुत्व गायक शशांक तिवारी कुन्दनपुर, स्थानीय गायिका हितांशी सौलंकी राजगढ अपने भजनो की प्रस्तुती देंगे। भजन संध्या रात्रि 8 बजे प्रारंभ होगी। देश प्रेमी मित्र मंडल के विष्णु चौधरी एवं साहिलराज जैन ने बताया कि आयोजन के दौरान क्षैत्रीय विधायक प्रताप ग्रेवाल एवं क्षैत्र के वरिष्ठ सेवानिवृत्त चिकित्सक डॉ. एम.एल.जैन का नागरिक अभिनंदन किया जाएगा। भजन संध्या का सरदारपुर सहित सम्पूर्ण धार जिले मे व्यापक प्रचार प्रसार किया गया है एवं सरदारपुर नगर मे देश प्रेमी मित्र मंडल के सदस्य घर-घर पहुचकर पीले चावल एवं आमंत्रण पत्र देकर भजन संध्या का आमंत्रण देंगे। आयोजन को लेकर देश प्रेमी मित्र मंडल के सभी सदस्य तैयारियो मे लगे हुए है।
« PREV
NEXT »