BREAKING NEWS
latest
TIMES OF MALWA
DIGITAL SERVICES
PR • MEDIA PROMOTION • SEO • NEWS COVERAGE • CGI ADS • SOCIAL MEDIA
TIMES OF MALWA
PR • SEO • CGI ADS • NEWS PROMOTION
VISIT NOW

राष्ट्रीय खेल दिवस 2025: मेजर ध्यानचंद जी के जन्मदिन पर खेल आयोजन






      

 

 सरदारपुर/राजगढ़।  श्री राजेद्रसूरी शासकीय महाविद्यालय सरदारपुर-राजगढ़ जिला धार, में मेजर ध्यानचंद जी का जन्मदिवस राष्ट्रीय खेल पर्व के रूप में (राष्ट्रीय खेल दिवस) दिनांक 29 अगस्त से 31 अगस्त 2025 तक मनाया गया। जिसमें महाविद्यालय के अधिकारी / कर्मचारी एवं छात्र-छात्राओं ने विभिन्न खेल गतिविधियों में जिसमें क्रीकेट, 100 मीटर दौड़, डिस्क थो, जेविलयन थ्रो, कब्बडी महिला एवं पुरूष, शतरंज, साईकिलिंग एक्टिविटी करवाई गई। इन गतिविधियों में सम्मिलित होकर हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद जी का जन्म उत्सव महाविद्यालय परिसर में उत्साह पूर्वक मनाया।

  इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो.एल.एस. अलावा, एवं महाविद्यालय के समस्त स्टॉफ ने इस कार्यक्रम में रनिंग, साईकिलिंग शतरंज जैसी एक्टिविटी में भाग लिया एवं छात्र-छात्राओं का उत्साह बढ़ाते हुए इस कार्यक्रम को सफल दिशा निर्देश दिए इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त स्टाफ प्रो. सरिता जैन, चेयरमेन वाणिज्य देवी अहिल्या वि.वि.इन्दौर प्रो. आर.के.जैन डॉ.डी.एस. मुजाल्दा, डॉ. ममता दास, डॉ.बी.एस.बघेल, प्रो. सुरेन्द्र रावत, डॉ. निधि वाजपेई, श्रीमती लालिमा विजयवर्गीय, डॉ. बसंती मुझाल्दा, डॉ. राधा अलन्से, डॉ. मोहितसिंह चौहान, श्रीमती अंजली भाटी, श्रीमती विजयाराजे दरबार, श्री महेश उपाध्याय, श्री महेन्द्र अलावा, श्री दिपेश डांगी, श्री कमलेश चौहान, श्री अजय राठौर, श्रीमती मीना अलावा, कु.खुशी गेहलोत, श्री योगेश सांकला आदि की उपस्थिति सराहनीय रही। इस कार्यक्रम का सफल संचालन महाविद्यालय के क्रीड़ा प्रभारी डॉ. राकेश शिन्दे के द्वारा किया गया।

« PREV
NEXT »