BREAKING NEWS
latest
TIMES OF MALWA
DIGITAL SERVICES
PR • MEDIA PROMOTION • SEO • NEWS COVERAGE • CGI ADS • SOCIAL MEDIA
TIMES OF MALWA
PR • SEO • CGI ADS • NEWS PROMOTION
VISIT NOW

मण्डल अध्यक्ष सोहन पटेल के नेतृत्व में अमझेरा में किसान प्रतिनिधिमंडल ने खरमोर मुक्त क्षेत्र पर आभार व्यक्त किया,गौ मुक्तिधाम और नर्मदा सिंचाई योजना की मांग की....




 

    राजगढ़/धार। अमझेरा में मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के आगमन पर खरमोर अभ्यारण से मुक्त क्षेत्र के किसानों का प्रतिनिधि मंडल ने भाजपा मंडल अध्यक्ष सोहन पटेल के साथ मुलाकात की। खरमोर अभ्यारण्य से  14 गांव की जमीन मुक्त होने पर किसान प्रतिनिधिमंडल के साथ मिलकर आभार व्यक्त किया। किसान प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से प्रत्येक गांव में गौ माता के लिए मुक्तिधाम भूमि आवंटन तथा राजगढ़ नगर मंडल में नर्मदा सिंचाई योजना से छूटे गांवों को जल्द जोड़ने का निवेदन किया। 

  मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में प्रदेश निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है। इस अवसर पर भाजपा नेता राकेश पटेल,मंडल अध्यक्ष सोहन पटेल, बाबूलाल चौधरी,गेंदालाल अटल, कान्हा मुलेवा, जगदीश नागौरा, गोवर्धन पटेल,मडू भाबर, कन्हैयालाल अडानिया, रामगोपाल धनेरिया,नानूराम भूरा, सोमलला खपेड़,कालूराम पाल, कैलाश लछेटा,कवरलाल वसुनिया,युवा मोर्चा मंडल महामंत्री गोविन्द चौधरी सहित कई भाजपा नेता उपस्थित रहे।

« PREV
NEXT »