राजगढ़ (धार)। राजगढ़ नगर में परम पूज्य आचार्य हितेशचंद सुरीश्वर जी महाराज साहब के आज्ञानुवर्ती परम पूज्य मुनिराज पुष्पेंद्र विजय जी महाराज साहब ,मुनि रूपेंद्र विजय जी महाराज साहब एवं मुनि जीतचंद्र विजय जी महाराज साहब की निश्रा में दिनांक 29.7.2025 ,मंगलवार को श्री नेमिनाथ भगवान के जन्म कल्याणक के अवसर पर राजगढ़ नगर में भी अनेक कार्यक्रमो का आयोजन रखा गया है जिसमें प्रातः 7:00 बजे से भव्य संगीतमय शक्रस्तव महा अभिषेक का आयोजन महावीर जी मंदिर राजगढ़ पर रखा गया है । इसी दिन रात्रि में 7:00 बजे से नेमिनाथ भगवान की भव्य अंगरचना और भावमय एवं मधुर संगीतमय भक्ति का भी आयोजन रखा गया है जिसमें मुंबई के प्रसिद्ध गायक एवं अपनी सुमधुर आवाज के लिए प्रसिद्ध वैभव भाई डोसी एवं उनकी टीम अपनी संगीतमय प्रस्तुति देंगे । इस दिन भव्य फूलों की ,दीपों की सजावट एवं भगवान की भव्य अंग रचना भी की जाएगी साथ ही अभिषेक आदि के समस्त चढ़ावे उसी दिन प्रातः 7:00 बजे से शुरू हो जाएंगे । चातुर्मास समिति के सभी सदस्यों ने नेमिनाथ भगवान के जन्म कल्याणक पर रखे गए सभी कार्यक्रमो में सभी समाजजन को पधारने की विनती की है ।
Most Reading
-
राजगढ(धार) - प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी 07 जनवरी 2022 से 11 जनवरी 2022 तक 5 दिवसीय गुरूसप्तमी महामहोत्सव का आयोजन श्री मोहनखेडा महातीर्थ पर...
-
भगवान शिव हर तरह की इच्छाओं की पूर्ति करने वाला मंशा महादेव व्रत कल यानि 1 अगस्त सोमवार से आरंभ हो रहा है। राजगढ़ व आसपास के क्षेत्रों में ...
-
मनोरंजन । सोशल मीडिया पर हिंदी फिल्मों के प्रतिष्ठित अभिनेता गोवर्धन असरानी को लेकर मंगलवार को एक अचानक अफवाह फैल गई, जिसमें उनके निधन क...
-
यदि आपने कुछ करने की हिम्मत है तो इस फील्ड में आप कुछ भी कर सकते हो बस आपको धैर्य के साथ काम करना होगा फिर मंजिल तक पहुंचने के लिए दुनिय...
-
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज प्रदेश के विद्यार्थियों के हित में महत्वपूर्ण घोषणाएँ की हैं। उन्होंने कहा कि माध्यमिक शिक्षा मण्ड...



