BREAKING NEWS
latest
TIMES OF MALWA
DIGITAL SERVICES
PR • MEDIA PROMOTION • SEO • NEWS COVERAGE • CGI ADS • SOCIAL MEDIA
TIMES OF MALWA
PR • SEO • CGI ADS • NEWS PROMOTION
VISIT NOW

मां माही शबरी कावड़ यात्रा की तैयारियां अंतिम चरणों मे,गांव-गांव तक 125 से अधिक बैठके हुई संपन्न,एक दर्जन टोलियां संभालेगी व्यवस्था, 116 गांवो में वितरित हो रही सामग्री




 

  

  राजगढ़ (धार) । 28 जुलाई को नरसिंह देवला धाम से झिरणेश्वर महादेव धाम तक निकली वाली वृहद मां माही शबरी कावड़ यात्रा को लेकर तैयारियां अंतिम चरणों में जारी है। कावड़ यात्रा में शामिल होने हेतु राजगढ़ क्षेत्र के 116 गांवो तक सामग्री का वितरण भी किया जा रहा हैं। कावड़ यात्रा में दस हजार से अधिक ग्रामीण शामिल होंगे। इसको लेकर विभिन्न टोलियां अपनी तैयारियां पूर्ण करने में लगी हुई है। क्षेत्र की ऐतिहासिक कावड़ यात्रा में शामिल होने हेतु ग्रामीण क्षेत्रो में विशेष उत्साह देखा रहा हैं। दस हजार से अधिक लोग कावड़ यात्रा में शामिल होने हेतु अपना पंजीयन करवा चुके हैं।

गांव-गांव तक संपन्न हुई 125 से अधिक बैठके -

  सामाजिक समरसता तथा हिन्दू जागरण का पर्याय बन चुकी मां माही शबरी कावड़ यात्रा की तैयारियों हेतु बीते डेढ़ माह से तैयारियां जारी हैं। कावड़ यात्रा के आयोजन को लेकर गांव-गांव तक 125 से अधिक बैठके संपन्न हुई हैं। बैठकों के माध्यम से कावड़ यात्रा हेतु समाज प्रमुखों को जिम्मेदारियां दी गई। 

एक दर्जन से अधिक टोलियां संभालेगी व्यवस्था -
  
  हिंदू समाज के सहयोग से संपन्न होने वाली ऐतिहासिक यात्रा हेतु 12 से अधिक व्यवस्था टोलियों का निर्माण किया गया हैं। जो यात्रा के रूट व्यवस्था, पार्किंग व्यवस्था, भोजन व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था सहित अन्य व्यवस्थाएँ संभालेगी। इन टोलियों की बैठकों का दौर भी अंतिम चरण में पहुंच चुका हैं। इधर, यात्रा के मार्ग में जगह-जगह विभिन्न धार्मिक व सामाजिक संस्थाए स्वागत कर अल्पाहार की व्यवस्था भी करने वाली हैं।

मां माही के जल से झिरणेश्वर महादेव का होगा जलाभिषेक -

  मां माही शबरी वृहद कावड़ यात्रा का आयोजन 28 जुलाई सोमवार को होगा। अतिप्राचीन नरसिंह देवला धाम से कावड़ यात्री प्रातः 9 बजे मां माही का जल भरकर निकलेंगे। जो भानगढ़ रोड़ होते हुए राजगढ़ पहुचेंगे। राजगढ़ में नगर भ्रमण कर यात्रा मंडी प्रांगण पहुँचेगी। जहां धर्मसभा का आयोजन होगा। जिसे संत एवं समाज प्रमुखों के द्वारा सम्बोधित किया जाएगा। यहां से यात्रा माही तट सरदारपुर होते हुए झिरणेश्वर धाम पहुँचेगी। जहां मां माही के जल से झिरणेश्वर महादेव का जलाभिषेक हजारों कावड़ यात्री करेंगे। वही सभी कावड़ यात्रियों के लिए भोजन प्रसादी की व्यवस्था भी रहेगी।
« PREV
NEXT »