BREAKING NEWS
latest
TIMES OF MALWA
DIGITAL SERVICES
PR • MEDIA PROMOTION • SEO • NEWS COVERAGE • CGI ADS • SOCIAL MEDIA
TIMES OF MALWA
PR • SEO • CGI ADS • NEWS PROMOTION
VISIT NOW

श्री मोहनखेड़ा तीर्थ में आचार्यश्री ऋषभचन्द्रसूरीश्वरजी म.सा. की चौथी पुण्यतिथि मनाई गुणानुवाद सभा हुई




 

   राजगढ़/धार  । श्री आदिनाथ राजेन्द्र जैन श्वे. पेढ़ी (ट्रस्ट) श्री मोहनखेडा तीर्थ के तत्वाधान में गच्छाधिपति आचार्यदेवेश श्रीमद्विजय ऋषभचन्द्रसूरीश्वरजी म.सा. का चतुर्थ पुण्यदिवस एवं 68 वां जन्मदिवस गुणानुवाद सभा के साथ भावांजलि व पुष्पांजलि अर्पित करके मनाया गया ।

   दादा गुरुदेव श्रीमद्विजय राजेन्द्रसूरीश्वरजी म.सा. की पाट परम्परा के अष्ठम पट्टधर गच्छाधिपति आचार्यदेवेश श्रीमद्विजय ऋषभचन्द्रसूरीश्वरजी म.सा. का चतुर्थ पुण्यदिवस व 68 वां जन्मदिवस गच्छाधिपति आचार्यदेवेश श्रीमद्विजय हितेशचन्द्रसूरीश्वरजी म.सा. के आज्ञानुवर्ती मुनिराज श्री पुष्पेन्द्रविजयजी म.सा., मुनिराज श्री रुपेन्द्रविजयजी म.सा., मुनिराज श्री जीतचन्द्रविजयजी म.सा. व आचार्यश्री जयानन्दसूरीश्वरजी म.सा. के आज्ञानुवर्ती वरिष्ठ मुनिराज श्री विराग्यनन्दविजयजी म.सा. आदि ठाणा एवं साध्वीवृंदों की निश्रा में गुणानुवाद सभा हुई ।











   गुणानुवाद सभा में तीर्थ के मेनेजिंग ट्रस्टी सुजानमल सेठ, सहयोगी श्री अरविंद जैन, राजगढ़ श्रीसंघ से सेवन्तीलाल मोदी, राजेन्द्र खजांची, बसन्तीलाल मेहता, पारस कांकरिया, नरेन्द्र भण्डारी, दिलीप नाहर, सुनिल फरबदा, सुनिल जैन सहित कई वरिष्ठ समाजसेवी व तीर्थ के महाप्रबंधक अर्जुनप्रसाद मेहता सहित स्टाफ ने आचार्य श्री ऋषभचन्द्रसूरीश्वरजी म.सा. के चित्र पर माल्यार्पण कर धुप, दीप प्रज्वलित कर भावांजलि अर्पित की गई। गुणानुवाद सभा में महिलाओं द्वारा बड़ी संख्या में सामुहिक सामायिक की गई गुणानुवाद सभा के पश्चात् स्थानीय गौशाला में गायों को गुड़ लापसी परोसी गई एवं स्थानीय चिकित्सालय में व कंचन हास्पीटल में मरीजों को विस्कीट फल वितरित किये गये । गुणानुवाद सभा में पधारे हुए सभी गुरुभक्तों के लिये नवकारसी एवं स्वामीभक्ति का आयोजन श्री आदिनाथ राजेन्द्र जैन श्वे. पेढ़ी ट्रस्ट मोहनखेड़ा द्वारा किया गया ।

« PREV
NEXT »