BREAKING NEWS
latest
TIMES OF MALWA
DIGITAL SERVICES
PR • MEDIA PROMOTION • SEO • NEWS COVERAGE • CGI ADS • SOCIAL MEDIA
TIMES OF MALWA
PR • SEO • CGI ADS • NEWS PROMOTION
VISIT NOW

संघ व परिषद के संगठन हेतु भरत भंसाली द्वारा बैठक आयोजित हुई




 

   राजगढ़ (धार)। आपका गण ,आपके द्वारा अभियान के तहत श्री धर्मदास गण परिषद के प्रवास यात्रा रविवार को रात्रि में 7.30 पर महावीर स्थानक भवन राजगढ़ पहुंची।परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष भरत भंसाली  थांदला एवं पदाधिकारियो ने स्थानक भवन राजगढ़ संघ के साथ बैठक की 
   उन्होंने परिषद की यात्रा का उद्देश्य बताया और संघ के सदस्यों से विचार विमर्श किया। भंसाली जी ने कहा है कि परिषद की गतिविधियों का  संघ में चलना मुख्य उद्देश्य है आराधना में एकरूपता लाने के लिए सभी से संपर्क जरूरी है। विचारों का आदान-प्रदान हो जिससे संघ और परिषद  संगठित होकर मजबूत बने। उन्होंने कहा है, कि संघ में पाठशाला होना चाहिए !इससे बच्चों में धर्म के प्रति रुचि बढ़ेगी वे संस्कारवान बनेंगे। 
  उन्होंने विहार समिति को मजबूत  बनाने के लिए करने के लिए जोर दिया।  पिछले दिनों संत सतियांजी म .सा. के साथ कई दुर्घटना हुई । यह सयोंग भी हो सकता है या किसी साजिश का हिस्सा भी। हमारी अमूल्य धरोहर का सुरक्षित विहार करना जरूरी है उन्होंने बताया है कि उमेशाचार्य  जन्म शताब्दी वर्ष 2032 में मनाया जाएगा । इसके लिए परिषद में 8 वर्षीय योजना बनाई है उन्होंने परिषद की सदस्य अभियान में ज्यादा से ज्यादा श्रावक को जोड़ने की अपील की है नगर के श्रावक सभी गांव को अलग-अलग योजनाओं की जिम्मेदारी भी सोंपी है।
  माधवाचार्य परीक्षा मंडल के बारे में भी उन्होंने बताया की उसमें भी अधिक से अधिक परीक्षा में शामिल होने के लिए बताया।  भरत भंसाली,नीलेश पावेचा, पवन नाहर थांदला का बहुमान श्री संघ के द्वारा किया गया । 
  संचालन सन्तोष बुरड़ ने किया। यह जानकारी संघ के मीडिया प्रभारी हितेश वागरेचा ने दी।

« PREV
NEXT »