BREAKING NEWS
latest
TIMES OF MALWA
DIGITAL SERVICES
PR • MEDIA PROMOTION • SEO • NEWS COVERAGE • CGI ADS • SOCIAL MEDIA
TIMES OF MALWA
PR • SEO • CGI ADS • NEWS PROMOTION
VISIT NOW

राजगढ़ में निकली तिरंगा यात्रा,पूर्व सैनिकों का हुआ सम्मान,भारत माता की जय,इंडियन आर्मी के नारों से गूंज उठा नगर

   


 


  राजगढ़ (धार)। भारतीय सेना द्वारा हाल ही में सीमा पार किए गए 'ऑपरेशन सिंदूर' और सफल एयर स्ट्राइक के बाद देशभर में राष्ट्रभक्ति की भावना को और मजबूती मिल रही है। इसी क्रम में राजगढ़ में भारतीय नागरिक सुरक्षा मंच द्वारा भारतीय नागरिक सुरक्षा मंच के तत्वावधान में रविवार को राजगढ़ नगर में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा की शुरुआत माताजी मंदिर परिसर से भारत माता की प्रतिमा के पूजन के साथ हुई, जो नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई न्यू बस स्टैंड पर समाप्त हुई।

  तिरंगा यात्रा में सुसज्जित ट्रॉली पर भारत माता का चित्र विराजित था, जो लोगों के आकर्षण का केंद्र रहा। एक बालक चंद्रशेखर आज़ाद की वेशभूषा में शामिल हुआ, जिसे देखकर लोगों ने तालियों से उत्साहवर्धन किया। पत्रकार,सामाजिक,धार्मिक व राजनीति संस्थाओं सहित जुड़े-कराटे एकेडमी के बच्चे कदमताल चल रहे थे तथा महिला मंच शामिल हुआ।

  यात्रा के दौरान "भारत माता की जय", "इंडियन आर्मी ज़िंदाबाद" जैसे नारों से नगर गूंज उठा और पूरे वातावरण में देशभक्ति का उत्साह भर गया। यात्रा ने नगर का माहौल पूरी तरह से राष्ट्रभक्ति से सराबोर कर दिया।

  पूर्व सैनिकों का सम्मान यात्रा का एक महत्वपूर्ण हिस्सा रहा। कालूराम मारू का सम्मान बोहरा समाज के वरिष्ठ सदस्य गुलजार भाई ने किया। कमल सिंह डोडियार का स्वागत मुस्लिम समाज के सदर शौकत खान ने किया। वहीं, रमेश मारू को जैन समाज की ओर से अशोक भंडारी ने सम्मानित किया।

  यात्रा में प्रशासनिक और राजनीतिक स्तर पर भी सहभागिता देखने को मिली। एसडीएम आशा परमार, एसडीओपी यशदीप सिंह परिहार, टीआई दीपक सिंह चौहान,भाजपा नेता राजेंद्र गर्ग,पूर्व विधायक वेलसिंह भूरिया,धर्मेंद्र मंडलोई,संजय बघेल, ज्ञानेंद्र मूणत,गोपाल सोनी,आजाद भंडारी, बाबूलाल चौधरी, नगर परिषद उपाध्यक्ष दीपक जैन, जिला पंचायत सदस्य गायत्री पुरोहित, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि पप्पू गामड़ तथा सुनील गामड़, मंडल अध्यक्ष गिरधारी चौधरी व मदन चोयल, महामंत्री दीपक चौधरी, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष सोहन पटेल, पार्षद पंकज बारोड़,पार्षद रमेश राजपूत,हार्दिक तातेड़, पार्षद प्रतिनिधि नीलेश सोनी, डॉ. बलबहादुर सिंह, सुमित अवस्थी, गोलू परमार,शुभम जोक्शन,कृष्णा भारद्धाज,पत्रकार गोपाल सोनी,सुनील बाफना,अजय राजावत, सामाजिक कार्यकर्ता अक्षय भण्डारी ,सुशील जैन,विपिन पांडे, सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

  महिलाओं की सहभागिता भी उल्लेखनीय रही। श्रीमती सीमा जैन, हर्षा व्यास,पार्षद रीतू सोनी,दीपिका ठाकुर,अनिता बानिया, कुसुम बाहेती,सुनीता चौधरी,गोरी राठौड़, स्मिता सराफ,राजश्री जैन सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति उपस्थित रही।

 कार्यक्रम का संचालन भाजपा नेता नवीन बानिया ने किया,उद्बोधन राकेश पटेल ने दिया और आभार संजय मेहता ने माना।

« PREV
NEXT »