BREAKING NEWS
latest
TIMES OF MALWA
DIGITAL SERVICES
PR • MEDIA PROMOTION • SEO • NEWS COVERAGE • CGI ADS • SOCIAL MEDIA
TIMES OF MALWA
PR • SEO • CGI ADS • NEWS PROMOTION
VISIT NOW

महेश कुमार वर्मा 11 वीं बार राष्ट्रीय ग्रेपलिंग चेम्पियनशिप में रैफरी नियुक्त




 

  राजगढ़ (धार)। सरदारपुर क्षेत्र के लिए मार्शल आर्ट्स में खिलाड़ियों को अभूतपूर्व सफलता दिलवाने में अहम भूमिका निभाने वाले वरिष्ठ प्रशिक्षक एवं शीर्ष वरीयता प्राप्त नेशनल रैफरी महेश कुमार वर्मा 11 वीं बार राष्ट्रीय स्तर पर ग्रेपलिंग प्रतियोगिता के निर्णायक चुने गए। नासिक महाराष्ट्र के डिवीजनल स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में 30 मई से 1 जून तक आयोजित होने वाली 18 वीं नेशनल ग्रेपलिंग चैंपियनशिप में महेश कुमार वर्मा रैफरी नियुक्त हुए हैं। यह प्रतियोगिता यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग के नियमों के अंतर्गत खेली जाएगी। महेश कुमार वर्मा आर-1 लेवल पर पहुंचने वाले मध्यप्रदेश राज्य के पहले एवं भारत के तीसरे रैफरी हैं। एसोसिएशन ऑफ इंडियन यूनिवर्सिटी द्वारा लगातार 3 बार जज नियुक्त हो चुके हैं। क्षेत्रीय विधायक प्रताप ग्रेवाल, प्रदेश अध्यक्ष आलोक खरे, प्रदेश सचिव संजय पवार, खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी राजेश शाक्य, जिला योग प्रभारी, संजय दीक्षित सुनील सिंह यादव राष्ट्रीय अध्यक्ष भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट, प्रेम कुमार वैद्य, ऐश्वर्य शास्त्री सेनि एसडीओपी, एडवोकेट बी जे उपाध्याय, बलबहादुर सिंह राठौड़ एवं मित्रों ने बधाईयां दी एवं उज्जवल भविष्य की कामना की।
« PREV
NEXT »