BREAKING NEWS
latest
TIMES OF MALWA
DIGITAL SERVICES
PR • MEDIA PROMOTION • SEO • NEWS COVERAGE • CGI ADS • SOCIAL MEDIA
TIMES OF MALWA
PR • SEO • CGI ADS • NEWS PROMOTION
VISIT NOW

आरव की सादगी और स्वनिर्भरता पर गर्व महसूस करते हैं अक्षय कुमार

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना के बेटे आरव कुमार ने हाल ही में अपना 22वां जन्मदिन मनाया।


 इस मौके पर उनके माता-पिता ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर भावुक पोस्ट साझा करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। आरव के जीवन की सादगी और स्वनिर्भरता का जिक्र करते हुए अक्षय कुमार ने एक बार अपने बेटे के घर छोड़ने और उसकी जिम्मेदारियों को लेकर खुलकर बात की थी। 


अक्षय कुमार ने अपने एक साक्षात्कार में बताया था कि आरव ने 15 साल की उम्र में घर छोड़ दिया था ताकि वह अपनी पढ़ाई के लिए लंदन में स्वतंत्र रूप से रह सके। आरव ने खुद इस निर्णय को लिया और अक्षय ने बताया कि, अपने बेटे के इस फैसले पर उन्हें गर्व भी है और चिंता भी, क्योंकि उन्होंने खुद 14 साल की उम्र में घर छोड़ा था और वे चाहते थे कि उनका बेटा ऐसा न करे। 


अक्षय कुमार ने कहा कि आरव खुद अपने काम करते हैं, चाहे वह कपड़े धोना हो या खाना बनाना। इतना ही नहीं, आरव ने यह भी सिखाया है कि कैसे जीवन को सादगी से जिया जा सकता है। महंगे ब्रांड्स के प्रति आकर्षण से दूर, आरव सेकेंड हैंड स्टोर्स से कपड़े खरीदते हैं। अक्षय ने इस पर गर्व जताते हुए कहा कि आरव दिखावे पर विश्वास नहीं करता और वह अपने फैसलों में समझदारी दिखाता है।


आरव के 22वें जन्मदिन के मौके पर उन्हें बॉलीवुड सितारों और सोशल मीडिया यूजर्स से भी ढेरों शुभकामनाएं मिलीं। 


अक्षय कुमार की आगामी फिल्मों की बात करें तो वे "हाउसफुल 5", "वेलकम टू द जंगल", "भूत बंगला", "स्काई फोर्स" और "सिंघम अगेन" में नजर आने वाले हैं।

« PREV
NEXT »