BREAKING NEWS
latest
TIMES OF MALWA
DIGITAL SERVICES
PR • MEDIA PROMOTION • SEO • NEWS COVERAGE • CGI ADS • SOCIAL MEDIA
TIMES OF MALWA
PR • SEO • CGI ADS • NEWS PROMOTION
VISIT NOW

मुंबई: अभिनेता मुकेश जे भारती व निर्माता मंजू भारती ने किए सह्याद्री गणपति के आलौकिक दर्शन

 



 मनोरंजन । इन दिन हर तरफ गणेशोत्सव की धूम है, मुंबई को गणपति के भव्य पंडालों के लिए भी जाना जात है। बड़े-बड़े बॉलीवुड स्टार इन पंडालों में दर्शन के लिए पहुंचते हैं। मुंबई के मशहूर सह्याद्री गणपति में अभिनेता मुकेश जे भारती व फिल्म निर्माता मंजू भारती दर्शन के लिए पहुंचे। जहां आलौकिक नजारा उन्हें देखने को मिला।

  सह्याद्री गणपति में इस साल संकट मोचन श्री हनुमान मंदिर की थीम पर गणेशोत्सव मनाया गया है। इस नजारे को देखने के लिए बॉलीवुड समेत तमाम हस्तियों का तांता लगा हुआ है। वहीं अभिनेता मुकेश जे भारती व निर्माता मंजू भारती  ने भी बप्पा के दर पर अपनी आगामी फिल्मों के लिए आशीर्वाद मांगा और मीडिया से बात की। उन्होंने बताया कि आज वह बप्पा के दर आये हैं, एक खास प्रार्थना लेकर की हम बहुत जल्द अपनी फिल्मों की घोषणा करने वाले हैं, लिहाजा इससे पहले बप्पा के चरणों में प्रार्थना की है। अभिनेता मुकेश जे भारती ने कहा कि मैं बहुत खुश हूं कि बप्पा के आशीर्वाद के बाद हम शुभ काम करने जा रहे हैं। अभिनेता मुकेश जे भारती व फिल्म निर्माता मंजू भारती के साथ पंडाल में चर्चित वकील उज्ज्वल निकम भी बप्पा का आशीर्वाद लेने पहुंचे और अभिनेता मुकेश जे भारती व निर्माता मंजू भारती को उनकी आगामी फिल्मों के लिए आशीर्वाद दिया। बेहद भव्य और आलौकिक दर्शन के लिए अभिनेता मुकेश जे भारती व निर्माता मंजू भारती ने राहुल वालंज का आभार व्यक्त किया।

« PREV
NEXT »