BREAKING NEWS
latest
TIMES OF MALWA
DIGITAL SERVICES
PR • MEDIA PROMOTION • SEO • NEWS COVERAGE • CGI ADS • SOCIAL MEDIA
TIMES OF MALWA
PR • SEO • CGI ADS • NEWS PROMOTION
VISIT NOW

नगर का गौरव 'साक्षी' दिल्ली सरकार के राष्ट्रीय कवि सम्मेलन में करेंगे काव्यपाठ



   राजगढ़ (धार)।  राजगढ़ नगर के गौरव सिंह चौहान, जो कवि जगत में गौरव 'साक्षी' के नाम से जाने जाते हैं, को स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित राष्ट्रीय कवि सम्मेलन में काव्यपाठ करने हेतु दिल्ली सरकार द्वारा आमंत्रित किया गया है। यह प्रतिष्ठित कार्यक्रम 31 अगस्त 2024 को नई दिल्ली में आयोजित होगा, जिसे हिन्दी अकादमी, दिल्ली सरकार द्वारा हर वर्ष स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित किया जाता है।

   गौरव सिंह चौहान देश के प्रतिष्ठित युवा कवि और गीतकारों में से एक हैं। उनकी जड़ें राजगढ़ नगर में हैं, हालांकि वे वर्तमान में इंदौर नगर में रहकर अपनी काव्य यात्रा को निरंतर विस्तार दे रहे हैं। गौरव ने इससे पहले भी भारतीय वायु सेना, उत्तर प्रदेश सरकार, मध्यप्रदेश सरकार, आई.आई.टी दिल्ली, आई.आई.टी. रुड़की और एन.आई.टी. सूरत जैसी महत्वपूर्ण संस्थाओं और राज्य सरकारों के लिए काव्यपाठ किया है।

   गौरव की काव्य कला को न केवल मंचों पर बल्कि रेडियो और टेलीविजन चैनलों पर भी व्यापक सराहना मिल रही है। पिछले 4 वर्षों से वे नियमित रूप से आल इंडिया रेडियो आकाशवाणी पर हर तीन माह में कवितापाठ के लिए आमंत्रित किए जा रहे हैं। इसके साथ ही, देश भर में आयोजित हो रहे अखिल भारतीय कवि सम्मेलनों और विभिन्न राष्ट्रीय एवं प्रादेशिक टीवी चैनलों पर उनकी उपस्थिति लगातार बनी हुई है।

    राजगढ़ नगर के लिए यह एक गौरव का क्षण है, जब उनके प्रतिनिधि को राष्ट्रीय स्तर पर अपनी काव्य प्रतिभा का प्रदर्शन करने का अवसर मिल रहा है।

« PREV
NEXT »