BREAKING NEWS
latest
TIMES OF MALWA
DIGITAL SERVICES
PR • MEDIA PROMOTION • SEO • NEWS COVERAGE • CGI ADS • SOCIAL MEDIA
TIMES OF MALWA
PR • SEO • CGI ADS • NEWS PROMOTION
VISIT NOW

दिल्ली पहुंचकर महिला और बाल विकास मंत्रालय में केंद्रीय राज्यमंत्री के रूप में धार-महू सांसद श्रीमती सावित्री ठाकुर ने पदभार ग्रहण किया



   धार / सरदारपुर। धार-महू लोकसभा से नवनिर्वाचित सांसद श्रीमती सावित्री ठाकुर को केंद्रीय राज्यमंत्री बनाए जाने पर उनके समर्थकों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। उन्हें बधाइयों और शुभकामनाओं का तांता लग गया है। इसी क्रम में सरदारपुर विधानसभा क्षेत्र के अनेक कार्यकर्ता नई दिल्ली पहुंचकर उन्हें बधाई देने और शुभकामनाएं व्यक्त करने पहुंचे। 

  इस अवसर पर, महिला और बाल विकास मंत्रालय में श्रीमती सावित्री ठाकुर ने केंद्रीय राज्यमंत्री के रूप में पदभार ग्रहण किया। समारोह में सरदारपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व जिला उपाध्यक्ष नवीन बनिया, वरिष्ठ भाजपा नेता राजेंद्र गर्ग, मंडल अध्यक्ष गिरधारी चौधरी एवं मदन सोयल, पूर्व मंडल अध्यक्ष अमृतलाल पायल, जनपद सदस्य नारायण मारू, वरिष्ठ भाजपा नेता कन्हैया पटेल, सुभाष पंडित जी दतीगांव वाले, ओम पटेल, भगवान खंडेलवाल अमझेरा आदि प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित थे। 

  इस कार्यक्रम ने श्रीमती सावित्री ठाकुर के समर्थकों और भाजपा कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और जोश का संचार किया है। उनके समर्थकों का मानना है कि उनके नेतृत्व में क्षेत्र का विकास और सशक्तिकरण और तेजी से होगा।

« PREV
NEXT »