BREAKING NEWS
latest
TIMES OF MALWA
DIGITAL SERVICES
PR • MEDIA PROMOTION • SEO • NEWS COVERAGE • CGI ADS • SOCIAL MEDIA
TIMES OF MALWA
PR • SEO • CGI ADS • NEWS PROMOTION
VISIT NOW

प्रसिद्ध प्रेरक वक्ता दिनेश गुप्ता ने अटेम्प्ट किया नया विश्व रिकॉर्ड

 


  एक मिनट में सबसे ज्यादा लोगों को गले लगाकर बनाया नया कीर्तिमान,गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड से पुष्टि होनी बाकी है....


  मुंबई - विरार पूर्व के सेंट पीटर्स इंग्लिश स्कूल के प्रांगण में प्रसिद्ध प्रेरक वक्ता दिनेश गुप्ता ने एक मिनट में 95 लोगों को गले लगाकर पुराना 88 का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। यह नया कीर्तिमान स्थापित करते हुए दिनेश गुप्ता ने एक नया इतिहास रच दिया है।

   गौरतलब है कि गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड की तरफ से इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है। रिकॉर्ड से जुड़े सभी एविडेन्स, दस्तावेज, वीडियो, फोटोग्राफी, और विटनेस साक्षीदार पत्र भेज दिए गए हैं। बहुत जल्द गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स की तरफ से भी घोषणा की जाएगी।

  इस रिकॉर्ड को बनाने के दौरान प्रो. आनिता गुप्ता और श्री राजेंद्र दाभोलकर मुख्य साक्षीदार के रूप में उपस्थित थे। टाइमकीपर ऑफिसर के रूप में उत्कर्ष राउत और क्रिस गोंसाल्विस ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

  स्कूल में पढ़ने वाले 10वीं के विद्यार्थियों ने भी विशेष सहकार्य किया। सेंट पीटर्स इंग्लिश स्कूल, विरार पूर्व के स्कूल प्रशासन का महत्वपूर्ण योगदान इस रिकॉर्ड को बनाने में मिला।

  अब सभी को बेसब्री से इंतजार है गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स की तरफ से उनके आधिकारिक परिणाम की।

« PREV
NEXT »