BREAKING NEWS
latest
TIMES OF MALWA
DIGITAL SERVICES
PR • MEDIA PROMOTION • SEO • NEWS COVERAGE • CGI ADS • SOCIAL MEDIA
TIMES OF MALWA
PR • SEO • CGI ADS • NEWS PROMOTION
VISIT NOW

राजगढ़ : राम नवमी पर भव्य धर्मयात्रा,विशेष आकर्षक के केंद्र रहेंगे माताजी भैरूजी स्वांग,राम सेतू शीला एवम राम रथ....



  राजगढ़ (धार)। भगवान श्री राम जन्मोत्सव पर्व श्री राम नवमी कल 17 अप्रैल बुधवार को बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाई जाएगी। हिन्दू उत्सव समिति के मार्गदर्शन में हिन्दू समाज,दत्तीगाँव सोश्यल ग्रुप व सराफा एसोसिएशन के विशेष सहयोग से विशाल धर्मयात्रा शाम को साढ़े 6 बजे निकलेगी।

  आयोजक निलेश सोनी ने बताया कि प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी भव्य रूप से रामनवमी के उत्सव मनाया जाएगा। नगर के किले वाले हनुमान जी मन्दिर ब्राह्मण मोहल्ला से शाम 6:30 बजे प्रांरभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए श्री राम मंदिर लोहार समाज तिलक मांर्ग पर महाआरती के साथ यात्रा का समापन होगा। 

यात्रा में आकर्षण के केन्द्र

  यात्रा के मुख्य आकर्षक धर्म ध्वजाएं,प्रचार रथ,लक्ष्मी विजय हिन्दू बैण्ड,रामसेतु शिला(रामेश्वरम)पानी मे तैरने वाला सेतु, राम रथ,कश्मीरी ढोल देशी ढोल,आकर्षक वेशभूषा में हनुमानजी एवम माताजी भैरूजी का स्वाँग रहेगा।यात्रा में पुरुष वर्ग एवम मातृशक्ति पारंपरिक वेशभूषा में सम्मिलित होंगे।

  यात्रा में नशा करके आना प्रतिबंधित है।यात्रा में हथियार पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेंगे। हिन्दू समाज एवम हिन्दू उत्सव समिति ने अधिक से अधिक संख्या में धर्मप्रेमीजन से यात्रा में सम्मिलित होने का निवेदन किया है।

« PREV
NEXT »